Hot News

धनबाद में एनकाउंटर, प्रिंस खान के शूटर चंदन ठाकुर और प्रिंस के कमर में लगी गोली, दो अन्य भी धराये

Dhanbad Encounter: दो दिन पहले धनबाद के बासेपुर में फहीम खान के भाई पर गोलीबारी करने वाले प्रिंस खान के शूटर को धनबाद पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया. बासेपुर में फहीम खान के भाई सहित तीन लोगों को गोली मारने के बाद चंदन ठाकुर अपने मामा जोधन ठाकुर, प्रिंस और आमिर के साथ ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में छुपा हुआ था. धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने सूचना मिलने पर जब वहां पुलिस की टीम भेजी तो उन लोगों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी.

जवाबी कार्रवाई में शूटर चंदन ठाकुर व प्रिंस के कमर में गोली लगी. मौके से भाग रहे चंदन ठाकुर के मामा जोधन ठाकुर और आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया. सनद रहे बासेपुर में चंदन ठाकुर ने गोली चलायी थी, जबकि उसकी बाइक प्रिंस चला रहा था. मामले में रेकी आमिर ने की थी. बासेपुर घटना के मात्र दो दिन के अंदर धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने मामले का उदभेदन कर दिया है. घायलों का इलाज कराया जा रहा है.

पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक अपराधियों ने पुलिस वाहन पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में चंदन ठाकुर घायल हो गया, जबकि दो अन्य अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया. मौके पर बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार विमल समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं. मामला वासेपुर में हुई फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें फहीम खान के भाई सानू खान, सद्दाम और एक किशोरी को गोली लगी थी.

The post धनबाद में एनकाउंटर, प्रिंस खान के शूटर चंदन ठाकुर और प्रिंस के कमर में लगी गोली, दो अन्य भी धराये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top