Hot News

धू-धू कर जली हाजीपुर की फोम फैक्ट्री, जान बचाकर भागे मजदूर, इलाके में मची भगदड़

Hajipur Industrial Area, कैफ अहमद: हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक फोम बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरातफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए तुरंत बाहर भागे.

जांच शुरू

कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते उसने भयानक रूप ले लिया. आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा. आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने इलाके को घेर लिया और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी. साथ ही आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

तेजी से फैली आग

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फोम सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल रही है. आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा है.

स्थानीय लोग भी राहत और बचाव काम में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री पासवान चौक के पास चाणक्य कॉलोनी रोड पर स्थित है. आग अचानक लगी और पूरे परिसर में फैल गई. फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी, निशांत कुमार को मिली Z केटेगरी सुरक्षा, बिहार प्रशासन का फैसला

The post धू-धू कर जली हाजीपुर की फोम फैक्ट्री, जान बचाकर भागे मजदूर, इलाके में मची भगदड़ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top