Hot News

नववर्ष पर गिरजाघरों में हुआ विशेष मिस्सा अनुष्ठान

सिमडेगा. नववर्ष पर जिले के विभिन्न गिरजाघरों में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. विशेष रूप से संत अन्ना महागिरजाघर सामटोली में विजी सह पल्ली पुरोहित फादर इग्नसियुस टेटे की अगुवाई में मिस्सा अनुष्ठान संपन्न हुआ. इसमें रेक्टर फादर पीयूष खलखो, फादर पीटर मिंज, फादर किशोर समेत अन्य धर्मगुरुओं से सहयोग किया. मिस्सा पूजा के दौरान जिले में अमन-चैन, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की गयी. मिस्सा पूजा में सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा, जिप सदस्य सह स्त्री कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थे. विधायक भूषण बाड़ा ने जिलेवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नववर्ष हम सभी के जीवन में नयी उम्मीद, नयी ऊर्जा और सकारात्मक सोच लेकर आये. प्रभु का संदेश प्रेम, क्षमा व सेवा का है, जिसे आत्मसात कर हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशहाली पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए. सिमडेगा जिला हमेशा से आपसी सौहार्द, धार्मिक एकता और भाईचारे की मिसाल रहा है और यह परंपरा आगे भी बनी रहेगी. आने वाला वर्ष जिले के विकास, शांति और समृद्धि का वर्ष बने, यही मेरी कामना है. जोसिमा खाखा ने कहा की समाज में प्रेम और सद्भाव बनाये रखने में चर्च और धार्मिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नववर्ष पर गिरजाघरों में हुआ विशेष मिस्सा अनुष्ठान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top