Hot News

पटना में खान सर की कोचिंग में लगी आग, परिसर में अफरातफरी के बीच भागने लगे छात्र, मौके पर पहुंची दमकल टीम

Khan Sir Coaching Fire : मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर में गुरुवार को बिजली बोर्ड के तार में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई. घटना के समय सेंटर में नियमित कक्षाएं चल रही थीं. तार में आग लगने के बाद धुआं फैलने लगा, जिससे छात्रों में दहशत का माहौल बन गया और वे क्लासरूम से बाहर निकल आए.

धुआं फैलते ही बाहर निकले छात्र

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली बोर्ड के तार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद परिसर में तेजी से धुआं फैलने लगा. धुआं देखकर छात्रों के बीच आग लगने की समाचार फैल गई और वे एहतियातन कक्षाओं से बाहर निकलने लगे. हालांकि सेंटर के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया.

दमकल की टीम भी पहुंची

घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. हालांकि आग को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित कर लिया गया था, जिससे किसी बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनी. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

दो बार हो चुका है फायर सेफ्टी ऑडिट

अग्निशमन विभाग की टीम हाल ही में दो बार कोचिंग संस्थान का फायर सेफ्टी ऑडिट कर चुकी है. सात जून और 23 जून को हुई जांच के दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई कमियां सामने आई थीं. इसके बाद कोचिंग प्रबंधन को नोटिस जारी कर 10 दिनों के भीतर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था.

बड़ा हादसा टला

समय रहते आग पर काबू पा लेने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ. घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वहीं प्रशासन पूरे मामले की निगरानी कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : खान सर की गिरफ्तारी पर 27 जून तक रोक, रौशन आनंद के भाई और कर्मचारी को मिली जमानत

The post पटना में खान सर की कोचिंग में लगी आग, परिसर में अफरातफरी के बीच भागने लगे छात्र, मौके पर पहुंची दमकल टीम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top