Hot News

पटना में गिन्नी ज्वेलर्स के संचालक से 1 किलो सोना की लूट, फ्लैट में बुलाकर वारदात को दिया अंजाम, डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Gold Robbery Patna : बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स के संचालक सचिन कुमार गुप्ता से सोना खरीदने का झांसा देकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का एक किलो सोना लूटने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में डॉ. मनोज कुमार, बांके बिहारी और अमन कुमार शामिल हैं. मामले में पूर्वी चंपारण निवासी एन.के. सिंह सहित अन्य आरोपित फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.

सोना खरीदने के बहाने फ्लैट में बुलाया

पुलिस के अनुसार, ज्वेलर्स संचालक सचिन कुमार गुप्ता को उनके स्टाफ सोनू के माध्यम से जानकारी मिली कि डॉ. मनोज कुमार एक किलो सोना खरीदना चाहते हैं. पहले दुकानदार ने दुकान से बाहर सौदा करने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में परिचित प्रकाश कुमार के भरोसे पर सहमत हो गए. 22 जून को दुकानदार अपने स्टाफ सोनू और रोहित के साथ न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित शिवलोक अपार्टमेंट पहुंचे. वहां अमन उन्हें फ्लैट तक ले गया, जबकि स्टाफ को नीचे ही रोक दिया गया.

सोना जांचने के बाद रची गई साजिश

फ्लैट में डॉ. मनोज, बांके बिहारी, एन.के. सिंह समेत अन्य लोगों से मुलाकात हुई. एक व्यक्ति को सोनार बताकर सोने की जांच कराई गई. सोने का छोटा हिस्सा काटकर जांच के बाद एक किलो सोना एन.के. सिंह को सौंप दिया गया. इसी दौरान एक बॉक्स लाया गया, जिसमें करीब डेढ़ करोड़ रुपये होने का दावा किया गया.

कुछ देर बाद दरवाजे पर दस्तक हुई और चार-पांच नकाबपोश लोग फ्लैट में घुस आए. आरोप है कि बदमाशों ने दुकानदार, डॉ. मनोज, बांके बिहारी और अमन को एक कमरे में बंद कर उनके मोबाइल फोन ले लिए. इसके बाद सोना और नकदी से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गए.

कमरे से निकलने के बाद हुआ लूट का खुलासा

फ्लैट की बालकनी की ओर मौजूद दरवाजे से आवाज लगाकर नीचे मौजूद स्टाफ को बुलाया गया. स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खुलवाया. बाहर निकलने पर देखा गया कि एक किलो सोना, नकदी वाला बॉक्स और एन.के. सिंह मौके से गायब थे. इसके बाद दुकानदार अपने प्रतिष्ठान लौटे और पाटलिपुत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.

डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने मामले में डॉ. मनोज कुमार, बांके बिहारी और अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया कि घटना पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी. पुलिस फरार आरोपी एन.के. सिंह और अन्य नकाबपोश बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें : पटना जंक्शन पर जाली नोट दिखाकर यात्रियों को बनाते थे शिकार, गिरोह का सरगना दिल्ली से गिरफ्तार, कई साथियों की तलाश जारी

The post पटना में गिन्नी ज्वेलर्स के संचालक से 1 किलो सोना की लूट, फ्लैट में बुलाकर वारदात को दिया अंजाम, डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top