Hot News

पहले दिन ही फुस्स हुई ‘दादी की शादी’, 1 करोड़ तक पहुंचना भी हुआ मुश्किल

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की नई फिल्म ‘दादी की शादी’ से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के पहले ही दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई. 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस कॉमेडी एंटरटेनर को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. शुरुआती रिव्यू भी फिल्म के पक्ष में नहीं रहे, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर दिखाई दिया. फिल्म में नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी भी अहम भूमिका में नजर आई हैं. इसके बावजूद फिल्म पहले दिन 1 करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंच सकी.

कपिल शर्मा की दूसरी सबसे कमजोर ओपनिंग

Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘दादी की शादी’ ने हिंदुस्तान में पहले दिन करीब 60 लाख रुपये का कारोबार किया, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन लगभग 72 लाख रुपये रहा. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म की पकड़ कमजोर दिखाई दी. यह फिल्म कपिल शर्मा के करियर की दूसरी सबसे कम ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले उनकी फिल्म ‘ज्विगाटो’ ने पहले दिन लगभग 43 लाख रुपये कमाए थे. वहीं ‘किस किसको प्यार करूं’ (1.85 करोड़), ‘फिरंगी’ (2 करोड़) और ‘किस किसको प्यार करूं 2’ (10 करोड़) जैसी फिल्मों ने इससे बेहतर शुरुआत की थी. कम दर्शकों की वजह से कई शहरों में फिल्म के सुबह वाले शो तक रद्द करने पड़े.

रिद्धिमा कपूर साहनी ने किया फिल्मी डेब्यू

इस फिल्म से दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है. लंबे समय से उनके डेब्यू को लेकर चर्चा थी, लेकिन फिल्म की कमजोर शुरुआत ने उनकी एंट्री को फीका बना दिया. फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है. फिल्म को फैमिली कॉमेडी के तौर पर पेश किया गया था, लेकिन कहानी और स्क्रीनप्ले दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए.

यह भी पढ़ें- Daadi Ki Shaadi Review :फीकी है यह शादी.. कपिल शर्मा की कॉमेडी का भी नहीं जमा रंग

The post पहले दिन ही फुस्स हुई ‘दादी की शादी’, 1 करोड़ तक पहुंचना भी हुआ मुश्किल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top