Hot News

पहले दिन ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘वेलकम टू द जंगल’, क्या पीछे छूट गई ‘वेलकम’ और ‘वेलकम बैक’?

Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज हो गई है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने हिंदुस्तान और विदेशों में अच्छी कमाई की. हालांकि सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन मिले-जुले नजर आए. कुछ लोगों ने फिल्म को फुल एंटरटेनर बताया, तो कई दर्शकों ने इसे सिर्फ पुरानी फिल्मों की यादों पर टिकी कॉमेडी कहा. आइए आपको बताते हैं कि दुनियाभर में मूवी ने कितनी कमाई की.

Welcome To The Jungle Worldwide Box Office Collection Day 1: वर्ल्डवाइड ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए मेकर्स ने रिलीज से एक दिन पहले पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए थे. इन प्रीव्यू शोज से फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पहले दिन 29 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

Welcome To The Jungle Collection Day 1: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कितनी कमाई की?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन हिंदुस्तान में लगभग 15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म देशभर में करीब 10,892 शोज में रिलीज हुई थी. इसी के साथ फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है. अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने हिंदुस्तान में 22.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस किया है.

क्या टूटा ‘वेलकम’ और ‘वेलकम बैक’ के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड?

साल 2007 में रिलीज हुई ‘वेलकम’ में नाना पाटेकर के उदय भाई और अनिल कपूर के मजनू भाई वाले किरदार आज भी दर्शकों के फेवरेट माने जाते हैं.

  • ओपनिंग डे कलेक्शन: 3.35 करोड़
  • इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 70.13 करोड़
  • वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 119.50 करोड़

‘वेलकम बैक’ (2015)

2015 में ‘वेलकम बैक’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस बार फिल्म में अक्षय कुमार नजर नहीं आए और उनकी जगह जॉन अब्राहम ने लीड रोल निभाया.

  • पहले दिन की कमाई: 14.40 करोड़
  • हिंदुस्तान में नेट कलेक्शन: 96.55 करोड़
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 168.70 करोड़

ऐसे में दोनों फिल्मों के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड ‘वेलकम टू द जंगल’ (15 करोड़ रुपये) ने तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें– Welcome To The Jungle: फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सामने आया पब्लिक रिएक्शन, अक्षय की फिल्म पास या फेल?

यह भी पढ़ें– Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा

The post पहले दिन ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘वेलकम टू द जंगल’, क्या पीछे छूट गई ‘वेलकम’ और ‘वेलकम बैक’? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top