Hot News

पहले ही दिन IIT BHU के 17 छात्रों की लगी लॉटरी, मिला 1 करोड़ का पैकेज

Best College Admission Episode 21: IIT BHU देश के पुराने और पॉपुलर IITs में से एक है. यह बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी का हिस्सा है, जो अपने बेहतरीन पढ़ाई, प्लेसमेंट और कैंपस लाइफ के लिए जाना जाता है. यहां से पढ़ें वाले स्टूडेंट्स कोअच्छी कंपनियों में जॉब के मौके मिलते हैं. NIRF रैंकिंग 2025 में इंजीनियरिंग कैटेगरी में आईआईटी बीएचयू को 10वां रैंक मिला है. अगर आपका सपना भी देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने का है, तो IIT BHU एक अच्छा ऑप्शन है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 21 में हम आईआईटी बीएचयू के एडमिशन प्रोसेस को जानेंगे. 

कोर्स डिटेल्स 

कोर्स समयावधि प्रवेश परीक्षा
BTech 4 साल JEE Advanced
BArch 5 साल JEE Advanced (AAT)
MTech 2 साल GATE
MSc 2 साल IIT JAM
MBA 2 साल CAT
PhD 3-5 साल GATE/ NET/JRF

योग्यता (Eligibility) क्या होनी चाहिए? 

  • 12वीं पास होना (फिजिक्स, केमिस्ट्री मैथ्स के साथ) जरूरी है. 
  • जनरल कैटेगरी के लिए कम से कम 75% नंबर होना चाहिए. 
  • JEE Advanced के लिए उम्र और अटेम्प्ट की लिमिट भी होती है.  

Best College Admission: IIT BHU प्लेसमेंट स्ट्रक्चर 

आईआईटी बीएचयू वाराणसी में प्लेसमेंट का रिकॉर्ड हमेशा अच्छा देखा गया है. यहां के स्टूडेंट्स को नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों से नौकरियों के ऑफर मिलते हैं. इस इंस्टीट्यूट में Deloitte, Adobe, Amazon, Oracle, TCS, DRDO और Flipkart जैसे कई टॉप कंपनियां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 2025-26 के सेशन में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 1.67 करोड़ रुपये का देखा गया है. प्लेसमेंट सेशन के पहले ही दिन IIT BHU के 17 स्टूडेंट्स को 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज मिला है.

IIT BHU Placement 2025-26 Check Here

IIT BHU BTech कटऑफ 

ब्रांच का नाम जनरल (General)
कंप्यूटर साइंस (CSE) 1350
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग  2500
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग  3493
मैकेनिकल इंजीनियरिंग  6525
केमिकल इंजीनियरिंग  7435
सिविल इंजीनियरिंग  9145
माइनिंग इंजीनियरिंग 12572

यह भी पढ़ें: CSE ब्रांच के लिए फेमस है NIT सुरथकल, जानें क्या है एडमिशन प्रोसेस

The post पहले ही दिन IIT BHU के 17 छात्रों की लगी लॉटरी, मिला 1 करोड़ का पैकेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top