Khan Sir Dance Video: बैकग्राउंड में ‘पार्टी तो बनती है…’ गाना, आंखों पर काला चश्मा और हाथों से फूलों की माला को नचाते हुए खान सर पूरा खुश दिखे. नीट के सफल छात्रों के साथ उन्होंने जश्न मनाया और उन्हें गोद में उठाकर जमकर डांस किया. इंस्टाग्राम पर केजीएस नीट ऑफिशियल अकाउंट के जरिए वीडियो शेयर किया गया, जिसमें यह सबकुछ देखने के लिए मिला.
कैप्शन में क्या कुछ लिखा?
खान सर के इस नए अंदाज ने ना सिर्फ लोगों को चौंकाया बल्कि चर्चा भी तेज हो गई है. इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ‘खान सर ऑन द डांस फ्लोर विथ RE-NEET 2026 चैंपियनशिप. सेलेक्शन की खुशी, अब हर बीट पर दिख रही है. जब सपने सच होते हैं, तो सेलिब्रेशन भी दिल से होता है’. इस पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स भी किए हैं.
नीट 2026 में सफल छात्रों को किया सम्मानित
जानकारी के मुताबिक, नीट 2026 का रिजल्ट जारी किया गया. इसमें खान ग्लोबल स्टडीज के कई छात्र सफल हुए. इसी खुशी में सेलिब्रेशन किया गया. सफल छात्रों को सम्मानित किया गया. उन्हें मेडल पहनाया गया. साथ ही शिक्षकों और छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई देकर मिठाई खिलाई. इसके बाद सफल छात्रों के साथ खान सर ने जमकर डांस किया. ऑफिशियल अकाउंट के जरिए वीडियो भी शेयर किया गया.
फायरिंग मामले में खान सर ने क्या कहा?
पिछले दिनों खान सर को फायरिंग मामले में अग्रिम जमानत मिली थी. इसके बाद उन्होंने एक पॉडकास्ट में पहली बार खुलकर फायरिंग मामले में अपनी बात रखी. खान सर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है.
पॉडकास्ट में खान सर से पूछा गया कि रौशन आनंद का आरोप है कि 2 जून की घटना के बाद उनके बयान की वजह से प्रिंस यादव नेपाल गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई. इस पर खान सर ने साफ कहा कि यह आरोप गलत है. उन्होंने कहा कि क्या हमने उसे नेपाल भेजा था? क्या हमने कहा था कि किसी का अपहरण करो, कमर में पिस्टल लेकर घूमो या रंगदारी मांगो? हमने ऐसा कुछ नहीं कहा.
Also Read: बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे 7 विधेयक, दाखिल-खारिज, सेवा कर समेत ये हैं शामिल
The post ‘पार्टी तो बनती है…’ गाने पर खान सर ने जमकर किया डांस, काला चश्मा पहन छात्र को गोद में उठाकर झूमे, क्या है माजरा appeared first on Naya Vichar.

