Hot News

पिंक कलर की एथनिक ड्रेस में नजर आई सारा तेंदुलकर, पोस्ट हुआ वायरल, यूजर ने लिखा- डार्लिंग

Sara Tendulkar Viral Post: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) आज के समय में किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है. अक्सर सारा किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं. सारा तेंदुलकर के पास सोशल मीडिया पर भी अच्छी फॉलोइंग है. अब एक बार फिर सारा चर्चा में आ गई हैं. इस बार वह अपने नए ड्रेस के कारण चर्चा में हैं. आइए बताते है आखिर क्यों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सारा तेंदुलकर का पिंक ड्रेस वाला पोस्ट.

सारा तेंदुलकर का वायरल पोस्ट

सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने कुछ फोटो शेयर किए हैं. जिसमें वह एक पिंक कलर का हैवी डिजाइनर सूट पहना है. उनका यह सूट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गया है. सारा के इस बैकलेस और स्लीवलेस सूट ने काफी सूर्खियां बटोरी हैं. फैंस उनके इस सूट की काफी तारीफ कर रहें हैं. सारा के इस वायरल पोस्ट पर समाचार लिखे जाने तक लगभग 6 लाख लाइक और करीब 3100 कमेंट आ चुके हैं. 

सारा की वायरल पोस्ट पर फैंस के कमेंट

पिंक ड्रेस में सारा तेंदुलकर की इस वायरल पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा सारा तेंदुलकर क्यूटी, वहीं एक यूजर ने उनको डार्लिंग तक कमेंट कर दिया. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने लिखा बहुत प्यारी… वाह सबसे खूबसूरत, आपका लुक बहुत खूबसूरत है. इसी तरह अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं.

Sara Tendulkar Viral Post
सोशल मीडिया पर बैकलेस और स्लीवलेस ड्रेस में वायरल हुई सारा तेंदुलकर की तस्वीरें, फोटो- Instagram/@saratendulkar

सारा तेंदुलकर के इस वायरल पोस्ट के आधार पर यह पता चलता है कि वह गोवा में एक शादी के कार्यक्रम में शामिल हुई हैं. जहां उन्होंने अपने इस ड्रेस को पहना है और इस शादी के फंक्शन को वह अपने फ्रेंड्स के साथ एंजाय करती हुई नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें-

अंजलि और सारा तेंदुलकर ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, भव्य कॉरिडोर देखकर हुईं मंत्रमुग्ध, देखें Video

सारा तेंदुलकर से लेकर इन एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा गिल का नाम, शुभमन की लव लाइफ पर एक नजर

बहू सानिया और परिवार संग सचिन तेंदुलकर ने प्लान की फैमिली ट्रिप, ये खास शख्स नहीं आया नजर

The post पिंक कलर की एथनिक ड्रेस में नजर आई सारा तेंदुलकर, पोस्ट हुआ वायरल, यूजर ने लिखा- डार्लिंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top