Hot News

पिता से आशीर्वाद लेकर यात्रा पर निकले निशांत कुमार, बोले- मेरी पहली राजनीतिक यात्रा है

Nishant Kumar: पश्चिम चंपारण के बगहा से निशांत कुमार सद्भाव यात्रा की शुरुआत करेंगे. इसके लिए वे पटना से रवाना हो चुके हैं. निश्चय रथ पर सवार होकर निशांत कुमार बगहा के लिए निकले. लेकिन इससे पहले उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान जेडीयू ऑफिस के बाहर जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखी.

यात्रा पर निकलने से पहले निशांत ने क्या कहा?

निशांत यात्रा पर निकलने से पहले जेडीयू ऑफिस पहुंचे थे. इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए. यात्रा की शुरुआत से पहले निशांत कुमार ने कहा, आज से मेरी यात्रा की शुरुआत हो रही है. यह मेरी पहली नेतृत्वक यात्रा है. महात्मा गांधी ने भी अपनी सत्याग्रह की शुरुआत चंपारण की धरती से ही शुरू की थी.

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के छोटे-छोटे वर्कर से मैं संवाद करूंगा. मेरी कोशिश रहेगी कि मैं जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं की सेवा करूं. जो पिताजी ने किया है, उसे जन-जन तक पहुंचाऊं. जनता की समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करूंगा. पिताजी से मैंने आशीर्वाद लिया है, उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया.

एमएलसी नीरज कुमार ने क्या कहा?

निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा को लेकर एमएलसी नीरज कुमार ने कहा, निशांत कुमार जी की यात्रा जनता दल यूनाइटेड के नई पीढ़ी के हाथ में है. पार्टी के सर्वमान्य नेता के रूप में उन्हें स्वीकृति मिल चुकी है. बिहार की तस्वीर नीतीश जी ने बदली और अब जेडीयू की तकदीर निशांत के हाथों में है. इस तरह से यात्रा की शुरुआत से पहले पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साह दिखा.

अशोक चौधरी ने क्या कहा?

निशांत कुमार के निश्चय रथ को फूलों से सजाया गया था. यात्रा से पहले पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, हम सबकी शुभकामना है. निशांत जी ये पहली यात्रा है. उनकी यात्रा से संगठन को ताकत मिलेगी. यात्रा संगठन को धारदार बनाने के लिए किया जा रहा है.

Also Read: ‘सम्राट की सेना का कहर जारी, कहा था ना सबका हिसाब होगा’, सिवान में एनकाउंटर पर बोले मांझी

The post पिता से आशीर्वाद लेकर यात्रा पर निकले निशांत कुमार, बोले- मेरी पहली नेतृत्वक यात्रा है appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top