Hot News

पुणे मर्डर: केतन को जहर देकर मारना चाहती थी सिया? ऑनलाइन सर्च से लेकर रिहर्सल तक अब ये हुआ खुलासा

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई चौंकाने वाले सुराग मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, 20 साल की मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या से पहले इंटरनेट पर केतन को मारने के कई तरीके खोजे थे. जांच में सामने आया है कि दोनों ने जहर देकर हत्या करने समेत कई ऑप्शन पर जानकारी जुटाई थी. आखिरकार उन्होंने लोनावला के पास स्थित लोहागढ़ किले की एक ऐसी जगह चुनी, जहां से किसी को खाई में धक्का देने पर मामला हादसा लग सकता था. अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस संबंध में समाचार प्रकाशित की है. जांच में जुटी पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने गूगल और यूट्यूब पर यह तक सर्च किया कि किसी व्यक्ति की हत्या कैसे की जा सकती है.

पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर हत्या के प्लान को अंजाम देने से पहले कई बार उसकी रिहर्सल भी की थी. पुलिस ने सिया के माता-पिता, चाचा और चाची से भी पूछताछ की है, जिन्होंने उसकी शादी केतन अग्रवाल से तय करवाई थी. पुलिस के मुताबिक, 18 जून को सुबह करीब 10:30 बजे केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले के हत्ती तलाव इलाके के पास खाई में गिरने से मौत हुई थी. शुरुआत में इसे एक दुर्घटना माना गया, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर मामला सुनियोजित हत्या का निकला. इसके बाद पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की गहन जांच जारी है.

यह भी पढ़ें : पुणे मर्डर: बेटे के कातिलों को फांसी दो, केतन के माता-पिता ने सड़क पर उतरकर मांगा इंसाफ

छह महीनों में 2,000 से ज्यादा फोन कॉल्स आरोपियों के बीच हुए

इससे पहले पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों के बीच पिछले छह महीनों में 2,000 से ज्यादा फोन कॉल्स हुई थीं. कॉल रिकॉर्ड, चैट्स और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है. कई डिलीट किए गए मैसेज को भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश कई हफ्तों से रची जा रही थी.

सिया क्यों नहीं कर सकी शादी से इनकार?

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी अपने रिश्ते के बावजूद सिया की तयशुदा शादी को पारिवारिक और सामाजिक दबाव के कारण रुकवा नहीं पा रहे थे. इसी वजह से उन्होंने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने का फैसला किया. पुलिस ने यह भी बताया कि सिया और चेतन की मुलाकात पिछले साल अक्टूबर में एक दिवाली पार्टी में हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे रिश्ते में आ गए.

The post पुणे मर्डर: केतन को जहर देकर मारना चाहती थी सिया? ऑनलाइन सर्च से लेकर रिहर्सल तक अब ये हुआ खुलासा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top