Hot News

पुणे मर्डर : सिया घबराई हुई थी, उसे जबरन कार में बैठाया गया, कैब ड्राइवर का दावा

20 साल की सिया गोयल को अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में एक शख्स की इंट्री हुई है जो कैब ड्राइवर है. उसने कुछ पल की बातें बताई है जो कार को ड्राइव करते हुए उसने नोटिस किया. उसने बताया कि सिया को मुंबई एयरपोर्ट लेकर जाना था. हालांकि वह कार में बैठना नहीं चाहती थीं. एनडीटीवी ने इस संबंध में समाचार प्रकाशित की है. ड्राइवर के मुताबिक, प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जाने वाली सिया को उनके भाई ने जबरन कार में बैठाया था और पूरे रास्ते उसका मूड खराब नजर आया.

सिया और उनके भाई साहिल के बीच बहस हुई

कैब ड्राइवर के मुताबिक, पुणे से रवेट (पिंपरी-चिंचवड़) के बीच सफर के दौरान सिया और उनके भाई साहिल के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी. ड्राइवर का दावा है कि दोनों के बीच रास्ते भर टेंशन चलता रहा. इसके बाद भी सिया और उनके भाई ने मुंबई एयरपोर्ट की ओर रुख किया. रास्ते में किवाले लोढ़ा इलाके से केतन अग्रवाल और उनके परिवार के कुछ सदस्य भी उनके साथ शामिल हो गए. इसके बाद सभी लोग एक साथ मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. कैब ड्राइवर ने आगे बताया कि मुंबई जाते समय रास्ते में सभी लोग एक फूड कोर्ट पर रुके थे. वहां उन्होंने चाय-नाश्ता किया और कुछ देर आराम किया.

यह भी पढ़ें : पुणे मर्डर : रास्ते में रुकी कैब, डिक्की खुली और बढ़ गया सस्पेंस; ड्राइवर ने बताई पूरी कहानी

सिया किसी सामान को लेने के बहाने वापस कार तक आई

कैब ड्राइवर के मुताबिक, फूड कोर्ट पर रुकने के दौरान सिया किसी सामान को लेने के बहाने वापस कार तक आई थीं. ड्राइवर का दावा है कि उन्होंने गाड़ी से कुछ चीजें निकालीं और उन्हें अपनी जेब में रख लिया, जिसके बाद वह वापस चली गईं. ड्राइवर ने सिया की इस हरकत को नोटिस किया. मुंबई एयरपोर्ट पर सभी को छोड़ने के कुछ समय बाद उसे केतन का फोन आया. केतन ने बताया कि उनका पासपोर्ट कार में छूट गया है. इसके बाद काफी तलाश की गई, लेकिन पासपोर्ट नहीं मिला.

यह भी पढ़ें : सिया को लेकर क्राइम सीन पर पहुंची पुलिस, केतन की डमी के साथ दोहराया गया वारदात का घटनाक्रम

मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद केतन को पता चला कि उनका पासपोर्ट गायब है. इसके चलते बाली जाने का उनका प्लान कैंसिल हो गया. प्री-वेडिंग शूट के लिए तय किया गया यह विदेश दौरा आखिरी समय में कैंसिल करना पड़ा. केतन के पिता विजय अग्रवाल ने भी इस घटना को लेकर साजिश की आशंका जताई. उनका कहना था कि पासपोर्ट का अचानक गायब होना सामान्य बात नहीं लगती और इसके पीछे किसी की जानबूझकर की गई हरकत हो सकती है.

The post पुणे मर्डर : सिया घबराई हुई थी, उसे जबरन कार में बैठाया गया, कैब ड्राइवर का दावा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top