Hot News

पुणे मर्डर: हत्या से पहले किससे हुई थी सिया की सीक्रेट बातचीत? 34 मिनट वाली कॉल ने बढ़ाया सस्पेंस

पुलिस जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. 20 वर्षीय आरोपी सिया ने वारदात से कुछ देर पहले एक फोन कॉल किया था. जांच के मुताबिक, उसने अपने प्रेमी और सह-आरोपी से बात की थी. यह कॉल मंगेतर को कथित तौर पर खाई में धक्का देने से करीब आधे घंटे पहले की गई थी. पुलिस इस कॉल को मामले की अहम कड़ी मान रही है. एनडीटीवी ने अपने सूत्रों के हवाले से यह समाचार दी है. सूत्रों के मुताबिक, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से पता चला है कि केतन की हत्या से महज 34 मिनट पहले सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन से एक ‘सीक्रेट कॉल’ पर बात की थी. जांच कर रहे अधिकारी इस बातचीत को कथित हत्या की साजिश को अंतिम मंजूरी देने वाला अहम संकेत मान रहे हैं.

पुणे ग्रामीण पुलिस की टेक्निकल मॉनिटरिंग टीम की जांच में सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच हुई आखिरी कॉल बेहद अहम सबूत बनकर सामने आई है. पुलिस का मानना है कि यह बातचीत कथित साजिश से जुड़ी महत्वपूर्ण कड़ी हो सकती है. इसलिए जांच कर रहे अधिकारी इस कॉल को पूरे हत्याकांड के सबसे महत्वपूर्ण डिजिटल सबूतों में से एक मान रहे हैं.

किले के व्यू-पॉइंट की सटीक जानकारी सिया ने चेतन को दी

पुलिस को शक है कि इस कॉल के दौरान सिया गोयल ने चेतन चौधरी को किले के उस व्यू-पॉइंट की सटीक लोकेशन बताई थी, जहां वह मौजूद थी. जांचकर्ताओं का मानना है कि सिया ने यह भी जानकारी दी थी कि आसपास कोई पर्यटक नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर पिछले तीन महीनों के चैट और वॉइस नोट्स तुरंत डिलीट कर दिए थे. ऐसा इसलिए ताकि हत्या की साजिश से जुड़ी कोई जानकारी पुलिस के हाथ न लग सके. अब पुलिस की साइबर टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से उनके डिलीट किए गए व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चैट्स को रिकवर करने की कोशिश कर रही है.

हर डेटा को खंगाल रही है पुलिस

पुलिस अब रिकवर किए गए डिलीटेड डेटा, लोकेशन लॉग्स और आखिरी कॉल के समय के इंटरनेट आईपी एड्रेस का मिलान कर रही है. जांच एजेंसियों की कोशिश है कि इन डिजिटल सबूतों को अदालत में मजबूत प्रमाण के तौर पर पेश किया जाए. पुलिस यह साबित करने की कोशिश कर रही है कि हत्या अचानक नहीं हुई, बल्कि पहले से बनाई गई साजिश के तहत की गई थी.

यह भी पढ़ें : पुणे मर्डर : रास्ते में रुकी कैब, डिक्की खुली और बढ़ गया सस्पेंस; ड्राइवर ने बताई पूरी कहानी

सिया नहीं करना चाहती थी केतन से शादी

पुलिस का आरोप है कि सिया गोयल ने 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किला में केतन अग्रवाल को खाई में धक्का दे दिया था. जांच के मुताबिक, सिया नवंबर में होने वाली अपनी शादी नहीं करना चाहती थी और इसी वजह से उसने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया. हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है.

The post पुणे मर्डर: हत्या से पहले किससे हुई थी सिया की सीक्रेट बातचीत? 34 मिनट वाली कॉल ने बढ़ाया सस्पेंस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top