Hot News

प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर में उमड़ी लाभार्थियों की भीड़, कई आवेदनों का हुआ त्वरित निष्पादन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लाभार्थी पहुंचे और विभिन्न प्रशासनी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ अपनी समस्याओं एवं आवेदनों को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के लिए प्रखंड एवं जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।शिविर में पहुंचे लाभार्थियों चनिया देवी, संजीव कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार राय समेत अन्य लोगों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से आम जनता को काफी राहत मिलती है। उन्हें विभिन्न कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ता और कई कार्य एक ही स्थान पर आसानी से संपन्न हो जाते हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्त्री रोजगार योजना के अंतर्गत शोभिया देवी, चंद्रकला देवी, कंचन देवी, खुशबू देवी, रेहाना खातून एवं शांति देवी के आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जिससे लाभार्थियों में खुशी देखी गई।शिविर में राजस्व पदाधिकारी विश्वजीत कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) संजय कुमार सिंह, प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका) मुकेश कुमार, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी शंभू पासवान, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सरायरंजन शाखा प्रबंधक आशीष कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, भाजपा नेता मणि प्रसाद सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी शिविर में भाग लिया और लोगों की समस्याओं के समाधान में सहयोग किया।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। अधिकारियों ने लोगों से प्रशासनी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top