Hot News

फीफा वर्ल्ड कप में किसका रहा है दबदबा? 22 सीजन में किस टीम ने जीते कितने खिताब, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होगी. इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं. इस इतिहास में पहली बार कुल 48 टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी. इस सीजन अर्जेंटीना की टीम खिताब बचाव करने उतरेगी. वहीं पिछले बार की उपविजेता टीम फ्रांस इस बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी.

क्या आपको पता है कि फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत कब हुई थी? अब तक इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का कितनी बार आयोजन किया जा चुका है? आखिर कौन-सी टीम विश्व कप इतिहास की सबसे सफल टीम रही है? फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब और उससे जुड़ी रोचक जानकारियां हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं.

1930 में हुई थी फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत

फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 1930 में हुई थी. लेकिन दूसरे विश्व युद्ध के चलते साल 1942 और 1946 में इसका आयोजन नहीं हो सका था. इसके बाद भी फीफा वर्ल्ड कप अब तक 22 बार आयोजित किया जा चुका है. यह 23वां सीजन होगा. ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने अब तक के सभी 22 संस्करण के लिए क्वालीफाई किया है.

ब्राजील ने पांच बार जीता फीफा वर्ल्ड कप का खिताब

ब्राजील इकलौता ऐसा देश है, जिसने सभी 22 संस्करणों में हिस्सा लिया. 8 बार सेमीफाइनल और 6 बार फाइनल स्पोर्ट्सने वाले इस देश ने साल 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 में कुल 5 बार खिताब अपने नाम किया.

ब्राजील के अलावा इन टीमों का रहा है जलवा

ब्राजील के अलावा जर्मनी ने फीफा वर्ल्ड कप में 20 बार हिस्सा लिया है. वहीं, इटली और अर्जेंटीना 18-18 बार एवं फ्रांस, इंग्लैंड और स्पेन 16-16 बार, जबकि उरुग्वे 14 बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स चुके हैं. खिताबों की बात करें तो ब्राजील सबसे सफल टीम है, जिसने रिकॉर्ड 5 बार विश्व कप जीता है। इसके अलावा जर्मनी और इटली ने 4-4, अर्जेंटीना ने 3, फ्रांस और उरुग्वे ने 2-2, जबकि स्पेन और इंग्लैंड ने 1-1 बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है।

फीफा वर्ल्ड कप के विजेताओं की लिस्ट

वर्ष विजेता उपविजेता
2022 अर्जेंटीना फ्रांस
2018 फ्रांस क्रोएशिया
2014 जर्मनी अर्जेंटीना
2010 स्पेन नीदरलैंड्स
2006 इटली फ्रांस
2002 ब्राजील जर्मनी
1998 फ्रांस ब्राजील
1994 ब्राजील इटली
1990 पश्चिम जर्मनी अर्जेंटीना
1986 अर्जेंटीना पश्चिम जर्मनी
1982 इटली पश्चिम जर्मनी
1978 अर्जेंटीना नीदरलैंड्स
1974 पश्चिम जर्मनी नीदरलैंड्स
1970 ब्राजील इटली
1966 इंग्लैंड पश्चिम जर्मनी
1962 ब्राजील चेकोस्लोवाकिया
1958 ब्राजील स्वीडन
1954 पश्चिम जर्मनी हंगरी
1950 उरुग्वे ब्राजील
1938 इटली हंगरी
1934 इटली चेकोस्लोवाकिया
1930 उरुग्वे अर्जेंटीना

यह भी पढ़ें: फुटबॉल फैंस का इंतजार खत्म, हिंदुस्तान में अब इस प्लेटफॉर्म पर मिलेगा फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच

फीफा वर्ल्ड कप में कैसे तय होती है टीमों की किस्मत, जानें क्वालिफिकेशन का पूरा गणित

The post फीफा वर्ल्ड कप में किसका रहा है दबदबा? 22 सीजन में किस टीम ने जीते कितने खिताब, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top