ED Raid : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार (22 मई) सुबह पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई कथित उगाही रैकेट मामले में की गई. मामले में अपराधी बिश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू और कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा विश्वास का नाम सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार, ईडी अधिकारियों ने कोलकाता के रॉय स्ट्रीट स्थित एक कारोबारी के घर और एक होटल में छापेमारी की. इसके अलावा कोलकाता पुलिस के एक अन्य सब-इंस्पेक्टर के घर पर भी तलाशी ली गई. वहीं, ईडी की एक टीम मुर्शिदाबाद के कांडी स्थित संतनु सिन्हा बिस्वास के घर भी पहुंची. सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई.
Enforcement Directorate is conducting searches at nine premises linked to the case of Sona Pappu and Santanu Sinha Biswas in Kolkata and Murshidabad. The premises covered include those of Md Ali alias Max Raju, Saurav Adhikari, nephew of Santanu Sinha Biswas and the Murshidabad…
— ANI (@ANI) May 22, 2026
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, ED ने सोना पप्पू और शांतनु सिन्हा विश्वास से जुड़े मामले में कोलकाता और मुर्शिदाबाद में नौ ठिकानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दायरे में एमडी अली उर्फ मैक्स राजू, शांतनु सिन्हा विश्वास के भतीजे सौरव अधिकारी और मुर्शिदाबाद स्थित बिस्वास के ठिकाने भी शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों और अन्य लोगों से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई. जांच एजेंसियों को शक है कि उगाही नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग इन ठिकानों से मिल सकते हैं.
The post बंगाल में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व IPS अफसर से जुड़े उगाही रैकेट की जांच तेज appeared first on Naya Vichar.

