Hot News

Ranchi में निजी स्कूल के हॉस्टल में 5वीं के छात्र से यौन उत्पीड़न; नौवीं कक्षा का नाबालिक आरोपी गिरफ्तार

गुलाम रब्बानी की रिपोर्ट

Ranchi Crime: राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित एक निजी आवासीय विद्यालय में कक्षा पांच के छात्र के साथ कक्षा नौ के छात्र द्वारा कथित तौर पर अप्राकृतिक यौनाचार (यौन उत्पीड़न) किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित छात्र ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद परिजन पिठोरिया थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई.

पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपी छात्र ने उनके बेटे को डराने-धमकाने के बाद घटना को अंजाम दिया. आवेदन के अनुसार, 22 सितंबर को छात्र ने फोन पर रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के बाद पिठोरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें- India-West Indies T20: JSCA में इस बार नहीं बंटेंगे हजारों फ्री पास, सिर्फ 3800 का कोटा

21 सितंबर की रात की बताई जा रही घटना

पुलिस के अनुसार, घटना 21 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे की है. परिजनों की शिकायत के आधार पर पिठोरिया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने मामले में आरोपी नाबालिग छात्र को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जांच में जुट गई है. पुलिस शिकायत में पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी छात्र ने उनके बेटे को डराया-धमकाया और इसके बाद उसके साथ घटना को अंजाम दिया. पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

स्कूल-हॉस्टल प्रबंधन पर सूचना नहीं देने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि स्कूल और हॉस्टल प्रबंधन को घटना की जानकारी होने के बावजूद उन्हें और पुलिस को तत्काल इसकी सूचना नहीं दी गई. उनका कहना है कि 21 सितंबर की रात हुई घटना की जानकारी समय पर नहीं मिलने से वे नाराज हैं. वहीं, पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- Ranchi Airport: बारिश ने बिगाड़ा फ्लाइट शेड्यूल, 10 उड़ानें रद्द, कई घंटे परेशान रहे यात्री

The post Ranchi में निजी स्कूल के हॉस्टल में 5वीं के छात्र से यौन उत्पीड़न; नौवीं कक्षा का नाबालिक आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top