Hot News

VIDEO : मेलानिया ट्रंप का शी जिनपिंग से हाथ मिलाने से इनकार? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ असहज पल का वीडियो

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ऐतिहासिक अमेरिकी दौरे के बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) द्वारा जारी इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शी जिनपिंग से बेहद गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाते हैं. इसके तुरंत बाद जैसे ही शी जिनपिंग हाथ मिलाने के लिए अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की ओर बढ़ते हैं, मेलानिया अपना दाहिना हाथ हल्का सा ऊपर उठाती हैं लेकिन हाथ मिलाने के बजाय एक कदम पीछे हट जाती हैं.

View on Instagram

इस ‘हैंडशेक मोमेंट’ को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की कयासबाजियां शुरू हो गई हैं, हालांकि इस पर व्हाइट हाउस की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है.

10 साल बाद शी जिनपिंग का अमेरिकी दौरा, किन मुद्दों पर हुई बात?

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब 10 साल बाद अमेरिका के आधिकारिक राजकीय दौरे पर पहुंचे. इस हाई-प्रोफाइल तीन दिवसीय दौरे पर उनका जॉइंट बेस एंड्रयूज पर भव्य स्वागत किया गया.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच हुई द्विपक्षीय बातचीत में दोनों देशों के बीच व्यापार घाटे, टैरिफ विवाद, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, ताइवान के मुद्दे और तकनीक व साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा हुई. इस अहम कूटनीतिक मुलाकात के बीच मेलानिया ट्रंप के बॉडी लैंग्वेज से जुड़ा यह छोटा सा वाकया अब पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है.

The post VIDEO : मेलानिया ट्रंप का शी जिनपिंग से हाथ मिलाने से इनकार? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ असहज पल का वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top