Hot News

बिना लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन के चला सकते हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 80km+ रेंज और 24 लीटर स्टोरेज भी है खासियत

अगर आप कम बजट में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं, तो Ampere Reo Vyb आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है. इसकी कीमत 71,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. Ampere ने Reo Vyb को खासतौर पर रोजमर्रा के शहर के सफर को ध्यान में रखकर तैयार किया है. कम स्पीड वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर छोटी दूरी के सफर के लिए ज्यादा बेहतर नजर आता है.

तो क्या Ampere Reo Vyb अपने बजट के हिसाब से वाकई पैसा वसूल स्कूटर है? इसकी रेंज कितनी है, बैटरी और चार्जिंग में क्या खास मिलता है और डेली यूज में यह कितना काम का है? आइए जानते हैं.

कीमत और बिना लाइसेंस चलाने का फायदा

Ampere Reo Vyb को खरीदने की सबसे बड़ी वजह इसकी लो-स्पीड कैटेगरी है. कंपनी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती. ऐसे में जो लोग रोजमर्रा के छोटे-मोटे कामों के लिए आसान लोकल मोबिलिटी चाहते हैं, उनके लिए इसकी ओनरशिप थोड़ी आसान हो सकती है.

कीमत की बात करें तो Ampere Reo Vyb की एक्स-शोरूम कीमत 71,999 रुपये है. हालांकि, जरूरी एक्सेसरीज के लिए अलग से पैसे देने होंगे. कंपनी फाइनेंस का ऑप्शन भी दे रही है, जिसमें EMI 2,500 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है. ब्याज दर 6.99% से शुरू बताई गई है, हालांकि यह शर्तों पर डिपेंड करेगी.

ये भी पढ़ें: 145km की रेंज, रिमूवेबल बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन, Gen-Z के लिए मार्केट में आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

Reo Vyb को नॉर्मल हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर समझकर न खरीदें. इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है. इसलिए यह स्लो स्पीड वाली शहरी सड़कों और कम दूरी के सफर के लिए ज्यादा सही बैठता है.

रेंज, बैटरी और चार्जिंग टाइम

डिटेल्स स्पेसिफिकेशन
बैटरी कैपेसिटी 1.44 kWh
बैटरी टाइप LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट)
रियल वर्ल्ड रेंज 80 km से ज्यादा
चार्जिंग टाइम करीब 4 घंटे (0 से 80%)
बैटरी लाइफ 1,00,000 km तक
कर्ब वेट 74 kg

प्रैक्टिकलिटी फीचर्स

  • 2.4 kW पीक पावर
  • 50 Nm पीक टॉर्क
  • 125 mm ग्राउंड क्लीयरेंस
  • 3.5 इंच कलर LCD क्लस्टर
  • 10 इंच के पहिए
  • रिवर्स मोड
  • रिमूवेबल बैटरी
  • 24 लीटर स्टोरेज स्पेस
  • 3 साल या 30,000 किमी की वारंटी

किन लोगों के लिए ये स्कूटर परफेक्ट रहेगा?

अगर आप रोज के छोटे-मोटे कामों के लिए एक सस्ती और आसान इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहते हैं, तो Ampere Reo Vyb आपके काम आ सकती है. इसकी कीमत ज्यादा नहीं है. साथ ही, एक बार चार्ज करने पर यह रोज के जरूरी कामों के लिए ठीक-ठाक दूरी तय कर सकती है. इसमें सामान रखने के लिए भी अच्छी जगह दी गई है.

इसकी एक और खासियत है कि इसे चलाने के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती. वहीं, सिर्फ 74 किलो वजन होने की वजह से इसे पार्क करना और कम स्पीड पर संभालना भी आसान रहता है.

हालांकि, खरीदने से पहले अपनी जरूरत समझना जरूरी है. इसकी 25 kmph की टॉप स्पीड इसे तेज रफ्तार वाली सड़कों और लंबे डेली कम्यूट के लिए सही ऑप्शन नहीं बनाती.

ये भी पढ़ें: 30 से ज्यादा नए फीचर्स के साथ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ अपडेट, 142km की रेंज भी, कितनी है कीमत?

The post बिना लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन के चला सकते हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 80km+ रेंज और 24 लीटर स्टोरेज भी है खासियत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top