Hot News

बेटों की ट्रेनिंग देख तैराक बन गई दो बच्चों की मां, स्टेट चैंपियनशिप में जीतीं चार पदक

जमशेदपुर से निसार की रिपोर्ट

Jamshedpur News: सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प के सामने उम्र, परिस्थिति या समय जैसी बाधाएं टिक नहीं पातीं. कोई भी नया काम शुरू करने या अपने सपनों को पूरा करने की कोई ‘उम्र’ नहीं होती. इसे दो बच्चों की मां साकची निवासी सोनल मिश्रा ने साबित कर दिखाया है. सोनल मिश्रा साल 2022 से अपने बेटों को तैराकी की कोचिंग के लिए जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लेकर जाती थीं. लेकिन चार साल में वह खुद स्टेट लेवल की तैराक बन गईं.

बेटों की स्विमिंग देख तैराक बनने का किया फैसला

बेटे को तैराकी सीखते देखकर उसने भी स्विमिंग करने का फैसला लिया और आज सफलता उसके कदम चूम रही है. सोनल में सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई 15वीं झारखंड सीनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम की. उसकी इस सफलता ने सभी को स्तब्ध कर दिया. उसके दोनों बेटे और पति खुशी से झूम उठे.

दो साल पहले शुरू की थी तैराकी

35 साल की सोनल 400 मीटर फ्री स्टाइल में रजत, 200 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य और 50 मीटर और 100 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीती हैं. सोनल मिश्रा ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले ही तैराकी की शुरुआत की थीं. इस सफलता से उनका हौसला बढ़ा है. अब वह नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीतना चाहती हैं. उनके दो बेटे हैं. बड़ा बेटा सोनेश (13 वर्ष) और छोटा बेटा अभिराज (8 वर्ष). वह अपने दोनों बेटों को तैराकी की ट्रेनिंग दिलाने के लिए 2022 से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आ रही हैं.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand swimming: पूर्वी सिंहभूम की टीम दोनों वर्गों में बनी चैंपियन

कोच सलाह पर कूद पड़ी पानी में

बच्चों को ट्रेनिंग करते देखकर दो वर्ष पूर्व उन्होंने भी तैराकी करने का मन बनाया और कोच फिरोज खान से सलाह ली. इसके बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी. अभी रोजाना वह डेढ़ से दो घंटे तैराकी का अभ्यास करती हैं. उनके पति निलेश मिश्रा भी उनका पूरा सहयोग करते हैं. पति टाटा स्टील में कार्यरत हैं. सोनल स्टेट चैंपियनशिप के अलावा डिमना लेक में आयोजित स्विमिंगथॉन में शिरकत कर चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand swimming: सीनियर झारखंड स्टेट तैराकी प्रतियोगिता आज जेआरडी में

The post बेटों की ट्रेनिंग देख तैराक बन गई दो बच्चों की मां, स्टेट चैंपियनशिप में जीतीं चार पदक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top