रक्षा मंत्रालय ने बताया, यह टेस्ट स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) की ओर से किया गया. हिंदुस्तान ने इस साल की शुरुआत में ‘अग्नि-प्राइम’ और ‘अग्नि-3’ मिसाइलों का भी सफल परीक्षण किया था.
क्या हैं ‘अग्नि-4’ मिसाइल की मुख्य खासियतें?
- लंबी मारक क्षमता: अग्नि-4 मिसाइल 4,000 किलोमीटर तक की दूरी पर स्थित दुश्मनों के ठिकानों को सटीक रूप से ध्वस्त कर सकती है.
- यह मिसाइल दो चरणों वाली सतह-से-सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जो सॉलिड-फ्यूल (ठोस ईंधन) रॉकेट मोटर से ऑपरेट होती है.
- इसमें अत्याधुनिक एवियोनिक्स और डिजिटल कंट्रोल सिस्टम लगे हैं, जो इसे उच्च सटीकता के साथ लक्ष्य पर प्रहार करने में सक्षम बनाते हैं.
- यह हिंदुस्तान के परमाणु निरोध क्षमता का एक महत्वपूर्ण पिलर है और देश की वायु सुरक्षा को अभेद्य बनाती है.
The post हिंदुस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का किया टेस्ट: 4000 KM रेंज, अचूक निशाना; जानिए खासियत appeared first on Naya Vichar.
