Hot News

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: एक्शन में CM देवेंद्र फडणवीस, SIT बनाने का दिया आदेश, 3 गिरफ्तार

Maharashtra TET Paper Leak Case: सीएम फडणवीस ने ठाणे के जॉइंट CP पंजाबराव उगाले की अगुवाई में SIT बनाने का आदेश दिया है. सीएम ने स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे और DGP सदानंद दाते से बात की और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

टीईटी-2026 स्थगित

महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 को स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा 28 जून को होना था. यह फैसला ठाणे जिले के भिवंडी में हुई एक छापेमारी के बाद लिया गया, जिसमें कुछ लोगों के पास ऐसे कई प्रश्न मिले, जो वास्तविक प्रश्नपत्र के सवालों से मिलते-जुलते थे.

प्रश्नपत्रों के चार अलग-अलग सेट लेकर महाराष्ट्र पहुंचने वाले थे आरोपी, पुलिस ने दबोचा

डीसीपी (जोन 2) डॉ पवन बंसोड ने बताया, हमें गुप्त सूचना मिली थी कि राज्य के बाहर से कुछ लोग भिवंडी में TET परीक्षा के प्रश्नपत्र बेचने आ रहे हैं. पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया (डेकॉय ऑपरेशन) और तीनों आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से प्रश्नपत्रों के चार अलग-अलग सेट, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और नकदी बरामद की है. पुणे स्थित महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुष्टि की कि बरामद प्रश्नपत्र वही थे, जो अगले दिन परीक्षा में बांटे जाने वाले थे. मामले की गहराई से जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. पुलिस को इसमें एक बड़े अंतरराज्यीय रैकेट के शामिल होने का संदेह है और आगे की कड़ियों को जोड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

परीक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 की नई तारीखों और संशोधित कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से दोबारा पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा. महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएससीई) की उपायुक्त प्रिया शिंदे ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि राज्य के 37 स्थानों के 1,728 परीक्षा केंद्रों पर कम से कम छह लाख अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद थी. उन्होंने बताया, इस स्तर की परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया में आम तौर पर लगभग तीन सप्ताह का समय लगता है. जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही परीक्षा के लिए पंजीकरण करा लिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण नहीं कराना होगा. चूंकि इसमें अभ्यर्थियों की कोई गलती नहीं है, इसलिए उनसे पुनः पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा.

The post महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: एक्शन में CM देवेंद्र फडणवीस, SIT बनाने का दिया आदेश, 3 गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top