Siddaramaiah Resign CM Post: लोक भवन से लौटने के बाद सिद्धारमैया ने कहा- मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल के कार्यालय में जमा कर दिया है. राज्यपाल यहां नहीं हैं; वे आज रात लौट रहे हैं. इसलिए, मैंने इस्तीफा उनके कार्यालय में जमा कर दिया.
हाई कमान के कहने पर दिया इस्तीफा: सिद्धारमैया
सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हाई कमान के पहले ही इस्तीफा देने के लिए कहने के बाद, मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मुझे पूरा भरोसा है कि जब गवर्नर आएंगे, तो वे इसे मंजूर कर लेंगे, क्योंकि यह संविधान के मुताबिक ही होना है. हमारे पास पूर्ण बहुमत है. इसलिए, यह संवैधानिक है कि मुख्यमंत्री को (प्रशासन बनाने की) अनुमति दी जाए. मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया है.
#WATCH | Bengaluru | Karnataka CM Siddaramaiah gets emotional as he speaks about his tenure
He resigned from the CM post today. His resignation is yet to be accepted by the Karnataka Governor. pic.twitter.com/4FDxBaxCoL— ANI (@ANI) May 28, 2026
हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया: सिद्धामैया
सिद्धारमैया ने अपने कार्यकाल पर कहा- हमने अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम किया है. 2013 में, हमने 163 वादे किए थे, जिनमें से हमने 158 वादे पूरे किए हैं. 2023 में, हमने 550 से अधिक वादे किए. जिनमें से हमने 300 वादे पूरे किए हैं. इसके अलावा, हमने 5 गारंटी योजनाओं की घोषणा की है, जिन्हें हमने पहले ही वर्ष में पूरा कर दिया है.
जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किया : सिद्धारमैया
सिद्धारमैया ने कहा- हमने राज्य की जनता से किए गए वादों को पूरा करने का पूरी ईमानदारी से प्रयास किया है. हमने अपना वचन नहीं तोड़ा है. इस बात से मुझे और हमारी पार्टी को बहुत संतोष मिला है. उन्होंने (विपक्ष ने) मेरे बारे में गलत जानकारी फैलाई है. उन्होंने मेरे खिलाफ, यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भी, गलत जानकारी फैलाई है. उन्होंने कहा था कि विकास कार्यों के लिए कोई पैसा नहीं होगा और प्रशासनी खजाना खाली हो जाएगा. गारंटी लागू होने के बाद, आय के मामले में हम पूरे देश में पहले स्थान पर हैं. GST संग्रह में हम दूसरे स्थान पर हैं. महाराष्ट्र पहले स्थान पर है, कर्नाटक दूसरे स्थान पर है.
इस्तीफा देने से पहले सि्द्धारमैया ने डीके शिवकुमार के साथ किया था नाश्ता
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आज अपने प्रशासनी आवास पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ नाश्ता किया था. उपमुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार डीके शिवकुमार तथा अन्य मंत्री भी इस बैठक में शामिल थे. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक तस्वीर में सिद्धरमैया, शिवकुमार को गले लगाते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में शिवकुमार, सिद्धरमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं.
कर्नाटक में लंबे समय से मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी थी
कर्नाटक में लंबे समय से सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी थी. सिद्धारमैया 3 साल तक मुख्यमंत्री रहे. उन्होंने 20 मई 2023 को सीएम पद की शपथ ली थी. उनके सत्ता संभालने के बाद से ही सत्ता परिवर्तन की मांग उठने लगी थी.
The post मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते ही भावुक हुए सिद्धारमैया, कहा- आलाकमान ने जो कहा वो किया appeared first on Naya Vichar.

