Hot News

‘मुझे फिर एंटी-नेशनल कहा जाएगा’, छात्रों के सपोर्ट में बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है

Diljit Dosanjh Student Protest: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सीजेपी (CJP) आंदोलन के तहत प्रदर्शन कर रहे छात्रों का सपोर्ट किया है. दिलजीत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर अपनी बात रखने की वजह से उन्हें एक बार फिर एंटी-नेशनल कहा जाता है, तो भी उन्हें इसकी परवाह नहीं है.

Diljit Dosanjh Instagram Statement: दिलजीत दोसांझ ने कहा-‘छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए’

दिलजीत दोसांझ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर छात्रों के सपोर्ट में एक लंबा मैसेज लिखा. उन्होंने लिखा,”आज जो हुआ, वह बहुत गलत हुआ. छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए था. मैं संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि वे छात्रों की मांगों को ध्यान से सुनें. लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है.”

Diljit Recalls Farmers Protest Backlash: दिलजीत ने कहा- ‘मुझे फिर एंटी-नेशनल कहा जाएगा’

अपने पोस्ट में दिलजीत ने किसान आंदोलन के दौरान मिले विरोध और मुश्किलों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “मुझे पहले भी कई बार एंटी-नेशनल कहा जा चुका है. अब भी लोग मुझे यही कहेंगे. किसान आंदोलन के बाद मुझे काफी विरोध झेलना पड़ा. कई कानूनी परेशानियां भी आईं, जिनके बारे में मैं आज भी खुलकर बात नहीं कर सकता. बाकी सब भगवान देख रहे हैं, वही सब अच्छा करेंगे.”

सोनम वांगचुक के आंदोलन को मिल रहा सितारों का साथ

सोनम वांगचुक ने 28 जून को सीजेपी के धरने में शामिल होकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू की थी. इसके बाद 20 जुलाई को सीजेपी की ‘संसद चलो’ रैली में हजारों लोग संसद की ओर मार्च करते हुए नजर आए. इस आंदोलन को शबाना आजमी, जीनत अमान, नसीरुद्दीन शाह और अभय देओल ने प्रशासन से सोनम वांगचुक के साथ बातचीत करने की अपील की है. इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, दिया मिर्जा, अनुराग कश्यप, शिल्पा राव भी छात्रों और आंदोलन के सपोर्ट में अपनी आवाज उठा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने पर वॉलंटियर्स ने पहुंचाई मदद, वीडियो

The post ‘मुझे फिर एंटी-नेशनल कहा जाएगा’, छात्रों के सपोर्ट में बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top