शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, मंच के पदाधिकारी रहे मौजूद
नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर- मुसरीघरारी स्थित हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के कार्यालय में सोमवार को शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी डॉ. घनश्याम राय शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में करीब 50 शिक्षक मतदाता शामिल हुए। इस दौरान पुरानी पेंशन, वेतन विसंगति और विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं से संबंधित विषयों पर विचार रखे गए। डॉ. घनश्याम राय ने शिक्षकों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को विधान परिषद में उठाने की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के अध्यक्ष सोनू सिंह ने की। मौके पर मंच के सचिव इजहार अशरफ, उपाध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, मीडिया प्रभारी जॉनी कुमार और अताउर रहमान सहित मंच के अन्य सदस्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
