Hot News

मेंटली स्ट्रॉन्ग लोग कभी नहीं करते ये 5 गलतियां, अगर आप भी कर रहे हैं तो आज ही सुधार लें

Mental Strength Tips: आज की जिंदगी की अगर बात करें तो यह काफी ज्यादा बिजी होने के साथ ही काफी ज्यादा तेज भी होकर रह गयी है. आप चाहे किसी को भी देख लें उसके जीवन में कभी न कभी स्ट्रेस, चिंता और इस तरह की परेशानी आती ही है. परेशानियां चाहे कितनी भी आए फर्क इस बात से पड़ता है कि हम इस तरह के हालात को हैंडल किस तरह से कर रहे हैं या फिर किस तरह से इन्हें संभालते हैं. कुछ ऐसे लोग होते हैं जो छोटी-छोटी बातों और परेशानियों में भी टूट जाते हैं, जबकि कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो कठिन से कठिन हालत में भी अपने दिमाग को शांत रखकर अपने लिए एक सही फैसला ले लेते हैं. इस तरह के लोगों को ही अक्सर हम मेंटली स्ट्रॉन्ग के नाम से जानते हैं. जो भी लोग मेंटली स्ट्रॉन्ग होते हैं वे हमेशा कुछ गलतियों को करने से बचते हैं, जिनकी वजह से इनका दिमाग हमेशा शांत और स्ट्रांग बना रहता है. आज हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से और आसान भाषा में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं.

हर बात को दिल पर लेने की गलती

जो भी लोग मेंटली स्ट्रॉन्ग होते हैं वे कभी भी किसी बात को अपने दिल से लगाने की गलती नहीं करते हैं. अगर उनसे कोई कुछ गलत या फिर बुरा कह भी दे, तो वे सामने वाले की बातों को अपने ऊपर हावी होने का मौका कभी नहीं देते हैं. उन्हें इस बात को समझ काफी अच्छे से होती है कि हर एक इंसान की सोच एक दूसरे से अलग होती है. यह एक बड़ी वजह है कि वे कभी भी बेवजह की बातों को सुनकर दुखी नहीं होते हैं. मेंटली स्ट्रॉन्ग लोगों की यही आदत उनके दिमाग को हल्का रखने में और स्ट्रेस से बचे रहने में मदद करती है.

ये भी पढ़ें: बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं? रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें प्लैंक और शरीर में देखें जबरदस्त बदलाव

बीते दिनों की बातों में फंसे रहने की गलती

कुछ ऐसे लोग होते हैं जो पुरानी बातों, गलतियों या फिर बुरी यादों के बारे में सोच-सोचकर अपने अभी के समय को खराब करते हैं. लेकिन, जो मेंटली स्ट्रॉन्ग लोग होते हैं वे कभी भी ऐसी गलती नहीं करते हैं. वे हमेशा ही अपनी बीती हुई बातों और गलतियों से सीखने की कोशिश करते हैं. वे कभी भी इस तरह की चीजों में फंसकर रहना पसंद नहीं करते हैं. उन्हें यह बात पता होती है कि जो कुछ हो चुका है उसे बदला नहीं जा सकता है.

दूसरों से खुद की तुलना करने की गलती

जो भी लोग मेंटली स्ट्रॉन्ग होते हैं उन्हें यह बात पता होती है कि दूसरों से खुद की तुलना करना एक बेकार आदत है. जब आप दूसरों से खुद की तुलना करते हैं तो आपको अंदर ही अंदर कमजोरी महसूस होने लगती है. जो भी लोग दिमाग से काफी मजबूत होते हैं वे अपने आज और बीते हुए कल के बीच के फर्क को देखते हैं और इसी के अनुसार खुद को एक बेहतर इंसान बनाने की कोशिश करते हैं. उनकी यही आदत उन्हें कॉन्फिडेंट बना देती है.

ये भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद ये 5 गलतियां आपकी पूरी मेहनत को कर देती हैं बर्बाद, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इन्हें जरूर जान लें

हर चीज को कंट्रोल करने की नहीं करते कोशिश

एक मेंटली स्ट्रॉन्ग व्यक्ति को यह बात अच्छे से पता होती है कि जिंदगी में घटने वाली हर घटना हमारे कंट्रोल में नहीं होती है. कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जो हमारे कंट्रोल से पूरी तरह से बाहर होती है. एक मेंटली स्ट्रॉन्ग व्यक्ति सिर्फ उन बातों पर ध्यान देता है जिसे वह बदल सके. इसके अलावा जिन चीजों को बदला नहीं जा सकता है, उन्हें ये लोग स्वीकार करना भी बहुत अच्छे से जानते हैं. इनकी यही आदत इनके दिमाग को शांत रहने में मदद करती है.

अपने इमोशंस को दबाने की गलती

कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने गुस्से, दुखों या डर को अपने अंदर ही अंदर दबाकर रख लेते है. लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके लिए यह बिलकुल भी सही बात नहीं है. एक मेंटली स्ट्रॉन्ग व्यक्ति अपने इमोशंस को समझता है और उसे इन इमोशंस को सही तरीके से बाहर निकालना भी आता है. अपने अंदर दबे इमोशंस को किसी से बात करके या फिर अकेले में ही शांत रहकर सोचकर बाहर निकाल देते हैं. यह तरीका उनके मन को हल्का रखने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम शुरू कर रहे हैं? इन 5 दिक्कतों के लिए पहले से रहें तैयार

The post मेंटली स्ट्रॉन्ग लोग कभी नहीं करते ये 5 गलतियां, अगर आप भी कर रहे हैं तो आज ही सुधार लें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top