Hot News

‘मैं आगे खेलना चाहता था…’, रिटायरमेंट पर छलका बेन स्टोक्स का दर्द

Ben Stokes Emotional Statement: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले को लेकर खुलासा किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के दौरान अपने रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले स्टोक्स ने कहा कि यह फैसला उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद लिया और खुद को इसे टालने के लिए मनाने की भी कोशिश की थी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हार के बाद माइकल आथर्टन से बातचीत में स्टोक्स ने कहा, “यह फैसला मैंने हल्के में नहीं लिया. मैंने उन लोगों से बात की जिन पर मुझे भरोसा है. पूरे सप्ताह मैंने खुद को समझाने की कोशिश की कि शायद मैं आगे स्पोर्ट्स सकता हूं, लेकिन आखिर में ऐसा होना नहीं था.”**

अपने उपलब्धियों पर क्या बोले स्टोक्स?

35 वर्षीय स्टोक्स ने कहा कि उन्हें अपने करियर में हासिल की गई उपलब्धियों पर गर्व है. हालांकि क्रिकेट को अलविदा कहना भावुक करने वाला पल है, लेकिन कुछ जिम्मेदारियों से मुक्त होने का सुकून भी है. उन्होंने कहा, “मैंने जो कुछ हासिल किया है उससे बहुत खुश हूं. यह दुखद है कि अब मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं स्पोर्ट्सूंगा, लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनकी चिंता अब नहीं करनी पड़ेगी. भावनाएं बहुत हैं, लेकिन मुझे अपने करियर पर गर्व है.”

तीसरे टेस्ट के दौरान स्टोक्स ने लिया संन्यास

स्टोक्स ने माना कि टेस्ट मैच के दौरान संन्यास की घोषणा करना थोड़ा असामान्य था. उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने टीम के कुछ करीबी लोगों को और फिर अगले दिन पूरी टीम को अपने फैसले की जानकारी दी. स्टोक्स ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मेरे आखिरी मैच को लेकर थोड़ा विवाद होना शायद मेरे करियर के हिसाब से फिट बैठता है. एक साधारण चीज थोड़ी मुश्किल बन गई, लेकिन मैदान पर बिताया हर पल मैंने पूरी तरह से एन्जॉय किया.”

महान खिलाड़ियों के साथ स्पोर्ट्सने का मिला मौका

अपने करियर को याद करते हुए स्टोक्स ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इंग्लैंड के कुछ महानतम खिलाड़ियों के साथ स्पोर्ट्सने का अवसर मिला. उन्होंने जो रूट, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और एलिस्टर कुक जैसे दिग्गजों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ बिताए पल हमेशा यादगार रहेंगे. स्टोक्स ने कहा कि विरोधी टीमों के कई महान खिलाड़ियों के खिलाफ स्पोर्ट्सने का अनुभव भी उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल है. स्टोक्स ने कहा कि यह सफर शानदार रहा है और मैं इसे हमेशा खूबसूरत यादों के साथ याद रखूंगा.

यह भी पढ़ें: बेन स्टोक्स के आखिरी मैच में इंग्लैंड की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती टेस्ट सीरीज

The post ‘मैं आगे स्पोर्ट्सना चाहता था…’, रिटायरमेंट पर छलका बेन स्टोक्स का दर्द appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top