Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 5 से 6 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं 5 से 7 अगस्त तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं.
विभाग के अनुसार 6 से 8 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 6 से 9 अगस्त तक पूर्वी मध्य प्रदेश और 5 से 10 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में भी अच्छी बारिश के आसार हैं. 5 से 8 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.
झारखंड में बारिश की संभावना
झारखंड में 5 और 6 अगस्त को मौसम बदला हुआ रहेगा. राज्य के कई हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक की संभावना है. इन दिनों राज्य के उत्तरी और दक्षिणी भागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी होने की आशंका है.
मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
दिल्ली में होगी बारिश
दिल्ली में 5 और 6 अगस्त को मौसम आमतौर पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश वाला रहने की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन में एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में थोड़े समय के लिए तेज बारिश की भी संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
The post मौसम : झारखंड में होगी बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, 10 अगस्त तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश appeared first on Naya Vichar.
