Hot News

मौसम: बिहार-बंगाल ही नहीं, इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट; तेजी से आगे बढ़ रहा है मॉनसून

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 9 से 14 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, 11 से 14 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 से 14 जून के दौरान कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती हैं. इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं चलने की संभावना

9 से 12 जून के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में जबकि 9 से 10 जून के बीच छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है.

बिहार और बंगाल में बारिश का अलर्ट

9 से 14 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका)  के अलावा सिक्किम में काफी भारी होने की संभावना है. इसके अलावा, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल  (कोलकाता,हावड़ा, हुगली वाला इलाका) में 10 से 12 जून, झारखंड और ओडिशा में 12 से 13 जून जबकि बिहार में 11 जून को भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं.

पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में बारिश के आसार

9 से 14 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान पूर्वोत्तर हिंदुस्तान के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 9 जून को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 42-44°C और न्यूनतम तापमान 28-30°C रहने की उम्मीद है, साथ ही दिन के दौरान 40 किमी/घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 10 जून को तापमान समान (42-44°C) रहेगा, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दोपहर या शाम के समय गरज के साथ मौसम बनने की संभावना है. वहीं 11 जून को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट (40-42°C) आएगी और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ शाम या रात के वक्त हल्की बारिश होने के आसार हैं.

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश इलाकों में आगामी 2-3 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके साथ ही, 9 से 11 जून के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने, कहीं-कहीं हीटवेव (लू) चलने और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है. हालांकि, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 11 जून से राज्य के कुछ हिस्सों में एक बार फिर आंधी और बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के आसार जताए गए हैं.

कर्नाटक के तटीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

कर्नाटक के तटीय जिलों में दक्षिण-पश्चिम मॉननसून के सक्रिय होने के बीच आईएमडी ने अगले दो दिनों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताते हुए दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. कर्नाटक तट पर मॉनसून के आगमन के बाद से क्षेत्र में भारी और लगातार बारिश हो रही है. कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई है.

The post मौसम: बिहार-बंगाल ही नहीं, इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट; तेजी से आगे बढ़ रहा है मॉनसून appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top