दुमका. सिदो–कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका द्वारा स्नातक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियों की घोषणा कर दी गयी है. यह तिथियां यूजी सेमेस्टर-1 के विभिन्न सत्रों सहित बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रमों पर लागू होंगी. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यूजी सेमेस्टर-1, सत्र 2025–29 के विद्यार्थी 8 से 10 जनवरी तक बिना किसी विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इसके पश्चात 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 से 18 जनवरी तक तथा 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 19 से 21 जनवरी तक फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इन परीक्षाओं के लिए कॉलेजों द्वारा परीक्षा फॉर्म की हार्डकॉपी 27 से 28 जनवरी के बीच विश्वविद्यालय में जमा की जाएगी. इसके अतिरिक्त, परीक्षा प्रारंभ होने से सात दिन पूर्व तक विद्यार्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ भी फॉर्म भर सकेंगे. वहीं यूजी सेमेस्टर-1 (एएनपीई सत्र 2022–26, 2023–27 एवं 2024–28) के विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि 12 जनवरी से 20 जनवरी तक निर्धारित की गयी है. साथ ही 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की तिथि 21 जनवरी से 23 जनवरी, जबकि 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 24 जनवरी से 26 जनवरी तक फॉर्म भरे जा सकेंगे. इन सत्रों के परीक्षा फॉर्म की हार्डकॉपी संबंधित कॉलेजों द्वारा 22 से 27 जनवरी के बीच जमा की जाएगी. परीक्षा शुरू होने से सात दिन पूर्व तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ केवल ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. इसके अतिरिक्त बीबीए एवं बीसीए सेमेस्टर-1 (सत्र 2025–28) तथा बीबीए एवं बीसीए सेमेस्टर-4 (सत्र 2023–26) के विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि 10 से 20 जनवरी तक निर्धारित की गयी है. वहीं 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 21 जनवरी से 24 जनवरी, जबकि 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 25 से 28 जनवरी तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे. इन पाठ्यक्रमों के फॉर्म की हार्डकॉपी संबंधित कॉलेजों द्वारा 29 से 30 जनवरी के बीच जमा की जाएगी. परीक्षा प्रारंभ होने से सात दिन पूर्व तक विद्यार्थियों को 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ केवल ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने का अवसर भी मिलेगा. सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.skmu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. ऑनलाइन भुगतान की रसीद के साथ परीक्षा फॉर्म की हार्डकॉपी अपने संबंधित महाविद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post यूजी सेमेस्टर-1 समेत कई परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित appeared first on Naya Vichar.