UCC Bill: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को घोषणा की कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक का मसौदा 2 जुलाई को राज्य मंत्रिमंडल के सामने पेश किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने बंगाल विधानसभा में इसकी घोषणा की.
जस्टिस रंजना प्रकाश होंगी ड्राफ्ट कमेटी की अध्यक्ष
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई उस समिति की अध्यक्षता करेंगी, जो यूसीसी विधेयक तैयार करेगी. उन्होंने कहा कि विधेयक बाद में विधानसभा में पेश किया जायेगा.
UCC Bill: समान नागरिक कानून बनाना है उद्देश्य
प्रस्तावित कानून का उद्देश्य धर्म को परे रखकर विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने से संबंधित एक समान नागरिक संहिता बनाना है.
The post यूसीसी पर विधानसभा में शुभेंदु की घोषणा- 2 जुलाई को कैबिनेट में आयेगा बिल, जस्टिस रंजना प्रकाश होंगी ड्राफ्ट कमेटी की अध्यक्ष appeared first on Naya Vichar.

