Hot News

रविवार को दिखें ये 3 संकेत तो समझिए बदलने वाली है आपकी किस्मत, नजरअंदाज किया तो हाथ से छूट सकता है बड़ा मौका

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर में जो भी छोटी से छोटी चीजें हो रही है या फिर दिख रही हैं, उनका काफी गहरा असर हमारे जीवन पर पड़ता है. खासकर जब बात आती है रविवार की, तो इसे काफी ज्यादा खास माना जाता है. रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित माना जाता है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें सूर्य को हमेशा से एनर्जी, सफलता और अच्छी किस्मत का फैक्टर माना जाता है. अगर आप वास्तु शास्त्र में छिपे रहस्यों को जानने में दिलचस्पी रखते हैं, तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको रविवार के दिन दिखाई दे तो इन्हें काफी शुभ माना जाता है. ये संकेत बताते हैं कि आपकी किस्मत जल्द बदलने वाली है और आपका अच्छा समय जल्द शुरू होने वाला है. तो चलिए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

सुबह पक्षियों का दिखना

अगर रविवार के दिन आपको सुबह के समय घर की खिड़कियों या फिर आंगन पर कोई पक्षी दिखाई दे, खासकर कोई चिड़िया या फिर कबूतर, तो इसे एक बेहद ही शुभ संकेत की तरह देखा जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह बताता है कि आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ रही है. इसके अलावा यह इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि आने वाले समय में आपको पैसों से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है या फिर अच्छी समाचार भी मिल सकती है. अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह भी जल्द पूरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

घर में सुगंध या फूलों की खुशबू का आना

अगर आपको रविवार के दिन घर पर बिना किसी वजह के भी अच्छी खुशबू या फिर फूलों की सुगंध आ रही है, तो आपको इसे भी एक शुभ संकेत की तरह लेना चाहिए. यह बताता है कि आप पर देवी-देवताओं की खास कृपा बनी हुई है और जल्द आपके जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं. इस तरह का संकेत मेंटल पीस और जीवन में मिलने वाले नए मौकों की तरफ भी इशारा कर सकते हैं.

पानी का साफ और स्थिर दिखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी आपके जीवन और इमोशंस का प्रतीक होता है. अगर आपको रविवार के दिन घर पर रखा हुआ पानी का बर्तन ज्यादा साफ, स्थिर और चमकदार दिखाई दे या फिर पानी अपने आप में भी ज्यादा शांत लगे, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपकी किस्मत जल्द मजबूत होने वाली है. इसके अलावा यह इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि आपको आर्थिक स्थिति जल्द काफी बेहतर होने वाली है.

यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा करते समय की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, दरिद्रता से बचने के लिए जान लें सही तरीका

The post रविवार को दिखें ये 3 संकेत तो समझिए बदलने वाली है आपकी किस्मत, नजरअंदाज किया तो हाथ से छूट सकता है बड़ा मौका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top