सतीश कुमार की रिपोर्ट
Ranchi News: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापू आज बुधवार को रांची पहुंचे. इसके बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के साथ स्कूटी से सवारी कर उनके आवास पर पहुंचे. यहां उन्होंने चैम्बर और डॉक्टरों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की.
भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
उन्होंने भाजपा रांची महानगर के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से भी अलग-अलग मुलाकात की.
एयरपोर्ट पर किया उद्घाटन और प्रतिमा अनावरण
जलपान के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापू एक बार फिर स्कूटी पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के साथ सवार होकर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां उन्होंने कई नागरिक सुविधाओं का उद्घाटन किया. साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण भी किया.
यह भी पढ़ें: Ranchi: कारोबारी पर फायरिंग कराने वाला गिरफ्तार, अनिल टाइगर हत्याकांड से भी जुड़ा नाम
यह भी पढ़ें: Ranchi: नियुक्ति के बाद भी स्टेट बार काउंसिल को देना होगा एडवोकेट का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट
The post रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, स्कूटी से किया शहर का दौरा appeared first on Naya Vichar.

