Hot News

राजस्थान में आंधी-बारिश का कहर, तीन की मौत

Rajasthan Weather: पुलिस के अनुसार जैसलमेर, बाड़मेर, फलौदी एवं आस-पास के जिलों में बिजली ढांचे, मकानों, सोलर प्लांट्स और सड़क किनारे की संरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचा. मृतकों में जैसलमेर के 25 वर्षीय लोक कलाकार और बाड़मेर के दो शिशु शामिल हैं.

रिजॉर्ट की दीवार गिरने से हुई मौत

जैसलमेर के सम पर्यटन क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक रिजॉर्ट की दीवार गिरने से बैरिसियाला गांव के लोक कलाकार स्वरूप खान की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य कलाकार घायल हो गये, उनमें एक पुरुष और दो स्त्री नर्तक शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि घायलों को शुरू में एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में जैसलमेर रेफर कर दिया गया. रिजॉर्ट मालिक बरोच खान ने बताया कि हादसे के समय लगभग 40 पर्यटक सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे थे तथा कलाकार खुले मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे, तभी पीछे की कंक्रीट की दीवार तेज हवाओं से गिर गई.

आंधी के कारण विद्युत आपूर्ति ठप

जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने कहा कि आंधी से एक बिजली टावर गिरने से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई. मरम्मत कार्य जारी है. टावर को पुनर्निर्मित करने में लगभग चार दिन लगेंगे. जैसलमेर जिले में बिजली नेटवर्क को भारी नुकसान हुआ. करीब ढाई घंटे में बिजली के कई खंभे गिर गए. सम और खुईयाला क्षेत्र के लगभग 150 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही. कई ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए और 33 केवी व 11 केवी लाइनें कई जगहों पर टूट गईं. फलौदी जिले में भड़ला सोलर पार्क के आस-पास सौर ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचा.

ये भी पढ़ें: 48 घंटे में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, 4 जून को पहुंचेगा मानसून

The post राजस्थान में आंधी-बारिश का कहर, तीन की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top