Hot News

‘रात में होटल बुलाया और रखी ऐसी शर्त’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की गुलाबो का खुलासा, एक्ट्रेस ने फिर संभाली बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actress Simple Kaul: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सिंपल कौल ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर खुलासा किया है. सिंपल ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार उन्हें शाम के समय होटल बुलाया गया था. ईटाइम्स से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया, “उस व्यक्ति ने कहा कि मैं इस होटल में ठहरा हूं, रात करीब 8:30 या 9 बजे आ जाना.” इसके जवाब में सिंपल ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ आएंगी. सिंपल ने बताया, “मैंने कहा कि नहीं, मैं नीचे लॉबी में मिलूंगी. मेरी अपनी कुछ सीमाएं हैं. आप चाहे कोई भी हों, लेकिन मैं इसी तरह मिलना पसंद करूंगी. अगर मुझे ऊपर आना होगा तो मैं अपनी टीम के साथ आऊंगी.”

Simple Kaul Advice For Actors: युवा कलाकारों को दी खास सलाह

सिंपल कौल ने नए कलाकारों को सलाह देते हुए कहा “जब आपको लगे कि कुछ सही नहीं है, तो अपना रास्ता बदल लें. खुद को किसी ऐसी स्थिति में क्यों डालना जहां आपको परेशानी महसूस हो.” सिंपल ने यह भी कहा कि सफलता पाने के लिए लगातार ऑडिशन देते रहना चाहिए, अच्छे लोगों से मिलना चाहिए और अपने हुनर पर काम करते रहना चाहिए.

View on Instagram

Who Is Simple Kaul: कौन हैं सिंपल कौल?

सिंपल कौल हिंदुस्तानीय टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने ‘शरारत’, ‘ये मेरी लाइफ है’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे लोकप्रिय शोज में काम किया है. तारक मेहता में सिंपल ने गुलाबो का किरदार निभाया था. एक्टिंग के अलावा सिंपल कौल बिजनेस के क्षेत्र में भी एक्टिव हैं. उन्होंने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कदम रखा है और मुंबई और बेंगलुरु में अपने आउटलेट्स भी चलाती हैं.

The post ‘रात में होटल बुलाया और रखी ऐसी शर्त’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की गुलाबो का खुलासा, एक्ट्रेस ने फिर संभाली बात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top