Ram Mandir Donation Controversy: ट्रस्ट ने शनिवार को विवाद के बाद पहली बार बयान जारी किया. कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बताया- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मिल चुके हैं, जिन पर ट्रस्ट की आगामी बैठक में विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा और अंतिम निर्णय लिया जाएगा.
Ayodhya, Uttar Pradesh: Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra (Trust) Ayodhya issues a press statement; says, “We are shocked, hurt, and deeply saddened by the incidents reported over the past few days regarding the Shri Ram Mandir (Ayodhya). We are committed to ensuring a fair… pic.twitter.com/nkmOImycYT
— ANI (@ANI) June 27, 2026
राम मंदिर दान गबन मामले में अब तक 8 गिरफ्तार
राम मंदिर दान गबन मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी आठ आरोपियों को शुक्रवार को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार आठों आरोपियों में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, राम शंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर उर्फ टिन्नू यादव शामिल हैं. सभी आरोपी मंदिर में प्राप्त नकद दान और कीमती सामान की गणना की प्रक्रिया से जुड़े थे.
तीन सदस्यीय एसआईटी कर रही है मामले की जांच
दान में गबन मामले की जांच उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रही है. 7 जून को अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद एसआईटी का गठन किया गया था. जांचकर्ता ने आरोपियों के पास से अब तक 79.85 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है.
बीजेपी और विपक्ष के बीच अरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
दान गबन मामले को लेकर बीजेपी और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को धर्मयुद्ध करार देते हुए कथित चंदा चोरों के सामाजिक बहिष्कार की अपील की और कहा कि इससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का लंकाकांड अयोध्या से शुरू हो गया है. कांग्रेस ने मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने की मांग की है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह पूरा विवाद सपा और कांग्रेस की साजिश का हिस्सा है.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर दान विवाद: ट्रस्ट बोला- चांदी की ईंटें और आभूषण सुरक्षित, एक-एक पाई का है हिसाब
राम मंदिर चंदा विवादः पूर्व वक्फ बोर्ड चेयरमैन बोले- चंपत राय को नहीं देना चाहिए था इस्तीफा
राम मंदिर दान चोरी विवाद : 80 लाख रुपये कैश बरामद, आठों आरोपियों से पूछताछ जारी
The post राम मंदिर दान विवाद: ट्रस्ट को मिला चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक के बाद होगा फैसला appeared first on Naya Vichar.

