Hot News

रिलीज के वक्त रिजेक्ट, बाद में बनीं कल्ट क्लासिक, इन फिल्मों ने समय के साथ पलटी किस्मत

हर फिल्म की किस्मत सिर्फ पहले शुक्रवार से तय नहीं होती. कई बार जो फिल्में रिलीज के वक्त बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पातीं, वही सालों बाद दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेती हैं. हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में हैं जिन्हें शुरुआत में नजरअंदाज किया गया, लेकिन समय के साथ उन्हें मास्टरपीस और कल्ट क्लासिक कहा जाने लगा. आज हम ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्हें थिएटर में ज्यादा प्यार नहीं मिला, लेकिन बाद में ओटीटी, टीवी और सोशल मीडिया ने उन्हें नई जिंदगी दे दी.

तमाशा

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ‘तमाशा’ रिलीज के समय हर किसी को समझ नहीं आई थी. कई लोगों ने इसे धीमी और भारी फिल्म बताया, लेकिन बाद में युवाओं ने इस फिल्म से खुद को जोड़ा. आज ‘तमाशा’ को इम्तियाज अली की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है.

Tamasha, photo- instagram

स्वदेस

शाहरुख खान की ‘स्वदेस’ भी रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. सालों बाद यही फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे प्रेरणादायक फिल्मों में शामिल हो गई. आज भी इसे शाहरुख खान की सबसे दमदार परफॉर्मेंस माना जाता है.

Swadesh, photo- instagram

लैला मजनू

तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की ‘लैला मजनू’ रिलीज के समय लगभग खाली थिएटर में चली थी. लेकिन ओटीटी और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे इतना पसंद किया कि यह फिल्म कल्ट रोमांटिक ड्रामा बन गई. री-रिलीज में फिल्म ने पहले से ज्यादा कमाई कर सबको चौंका दिया.

Laila majnu, photo-instagram

सनम तेरी कसम

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की यह फिल्म रिलीज के वक्त खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन इसकी इमोशनल लव स्टोरी और गानों ने धीरे-धीरे दर्शकों के दिल जीत लिए. 2025 में री-रिलीज के दौरान फिल्म को पहले से कहीं ज्यादा प्यार मिला.

Sanam teri kasam, photo- instagram

अंदाज अपना अपना

आज ‘अंदाज अपना अपना’ को हिंदी सिनेमा की सबसे मजेदार कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है, लेकिन रिलीज के समय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. सलमान खान और आमिर खान की कॉमिक टाइमिंग को असली पहचान बाद में टीवी और ओटीटी के जरिए मिली.

Andaz apna apna, photo- insatgram

तुम्बाड

सोहम शाह की ‘तुम्बाड’ एक एक्सपेरिमेंटल हॉरर फिल्म थी. शानदार रिव्यू मिलने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई. बाद में इसकी कहानी, विजुअल्स और डरावने माहौल को लोगों ने खूब पसंद किया. 2024 में री-रिलीज के दौरान दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला.

Tumbbad, photo- instagram

यह भी पढ़ें- क्या कैंटीन में समोसे पहुंचाते थे शाहरुख खान? पंकज कपूर ने खोला किंग खान के बचपन का राज

यह भी पढ़ें- ‘मैं हूं ना’ में सैफ अली खान की होने वाली थी एंट्री, फिर इस शख्स के एक फैसले से बिगड़ गई बात

The post रिलीज के वक्त रिजेक्ट, बाद में बनीं कल्ट क्लासिक, इन फिल्मों ने समय के साथ पलटी किस्मत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top