Khatron Ke Khiladi 15: पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. हर बार की तरह इस बार भी शो को रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे और कंटेस्टेंट्स को खतरनाक स्टंट्स से गुजरना होगा. इस नए सीजन में शामिल होने वाले शुरुआती नामों में गौरव खन्ना और हर्ष गुजराल का नाम सामने आया है. वहीं, स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल इस शो के जरिए हिंदी टीवी रियलिटी फॉर्मेट में डेब्यू करेंगे.
गौरव खन्ना ने कही ये बात
गौरव खन्ना ने शो में हिस्सा लेने को लेकर कहा, “मैं हमेशा से शांत रहकर और संतुलन बनाए रखते हुए चीजों को संभालने में विश्वास करता हूं. लोग मुझे इसी अंदाज में जानते हैं और ‘बिग बॉस 19’ के दौरान भी यही चीज दर्शकों से जुड़ी. लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ बिल्कुल अलग तरह की परीक्षा है. यह शो हर बार उस सोच को चुनौती देता है. यहां ज्यादा सोचने का समय नहीं होता, आपको अपने इंस्टिंक्ट पर भरोसा करना पड़ता है. मुझे नहीं पता कि हर स्थिति में मेरा शांत स्वभाव बना रहेगा या नहीं, लेकिन मैं पूरी ईमानदारी से हर चुनौती का सामना करूंगा.”

हर्ष गुजराल का एक्साइटमेंट
हर्ष गुजराल ने कहा, “मैंने कई साल लाइव ऑडियंस के सामने परफॉर्म किया है और हर तरह की अनिश्चित स्थिति को हंसी में बदलना सीखा है. कॉमेडी मेरी सबसे बड़ी ताकत रही है और मुझे लगता है कि यहां भी यह मेरा हथियार बनेगी. लेकिन यह बिल्कुल अलग मैदान है. यहां के डर असली और ज्यादा खतरनाक हैं, जो स्टेज फियर से कहीं ज्यादा बड़े हैं. मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करता है कि यहां नई चुनौतियां और नए अनुभव मिलेंगे. अगर मैं इन डर का सामना करते हुए भी हंसी ढूंढ पाया, तो दर्शकों को पूरा एंटरटेनमेंट मिलेगा.”
यह भी पढ़ें– ‘राजा शिवाजी’ ने दो दिनों में किया कितना बिजनेस? सामने आए आंकड़े
The post रोहित शेट्टी के शो में इन दो सितारों की एंट्री पक्की, कौन हैं ये कंटेस्टेंट? appeared first on Naya Vichar.

