Hot News

लाल किले से पीएम मोदी का संदेश, 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विकसित हिंदुस्तान के लक्ष्य, वित्तीय स्थिति, रक्षा उत्पादन और आत्मनिर्भरता समेत कई मुद्दों पर बात की. पीएम मोदी ने कहा कि देश नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और 2047 तक विकसित हिंदुस्तान का सपना साकार करने के लिए सभी नागरिकों को मिलकर काम करना होगा.

2047 तक विकसित हिंदुस्तान बनाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का बड़ा सपना देखा है. उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश जब विकसित बनने का संकल्प लेता है तो पूरी दुनिया उसकी ओर अलग नजर से देखती है. पीएम मोदी ने कहा कि मजबूत इरादों और देश के लोगों की क्षमता के दम पर हिंदुस्तान इस लक्ष्य तक पहुंच सकता है.

पीएम मोदी बोले- अब छोटे सपने काफी नहीं

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में लोगों से बड़े लक्ष्य तय करने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी देश की प्रगति उसके सपनों, संकल्प और क्षमता पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा अब सिर्फ छोटे सपने देखने से काम नहीं चलेगा. बड़े सपने सोच को बड़ा बनाते हैं और आगे बढ़ने के नए रास्ते खोलते हैं.

लाल किले पर पहली बार समारोह का हिस्सा बना वंदे मातरम

इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने को विशेष रूप से याद किया गया. लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया.

प्रधानमंत्री ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया और कहा कि आज देशभर में तिरंगे और वंदे मातरम को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है. इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह का फोकस 150 Years of Vande Mataram और Yuva Shakti for Viksit Bharat@2047 पर रखा गया है.0

21 तोपों की सलामी के बीच फहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के जवानों ने 21 तोपों की सलामी दी. इसके लिए स्वदेशी 105 एमएम लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल किया गया. इस बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत ने संभाली.

The post लाल किले से पीएम मोदी का संदेश, 2047 तक विकसित हिंदुस्तान का सपना होगा साकार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top