Hot News

वेनेजुएला में तबाही का डबल झटका: एक मिनट में आए दो बड़े भूकंप

Venezuela Earthquake News:वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक मिनट के भीतर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आने से कई इमारतें ढह गईं, सड़कें टूट गईं और हजारों लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए.

एक मिनट में दो बड़े भूकंप

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जिसका केंद्र मोरोन के पास 13 किलोमीटर की गहराई में था . इसके ठीक एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया.

राजधानी काराकस में मची अफरा-तफरी

भूकंप के शक्तिशाली झटकों से राजधानी काराकस सबसे ज्यादा तबाही मचाई है. इसके झटकों से काराकस की ऊंची इमारतें हिलने लगीं. जिससे स्थानीय लोग घबराकर घरों, दफ्तरों और दुकानों से निकलकर भागने लगे. कई इलाकों में इमारतों की दीवारें गिर गईं और धूल के गुबार आसमान में छा हुए हैं.

हवाई अड्डा बंद, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बताया कि देश के प्रमुख सिमोन बोलिवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण उसे बंद कर दिया गया है. एहतियात के तौर पर स्कूल और कॉलेज भी कुछ दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं.

32 घायल, कई लोग अब भी मलबे में फंसे

फाल्कन प्रांत के गवर्नर विक्टर क्लार्क ने बताया कि अब तक 32 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत बचाव एजेंसियां 15 लोगों को मलबे से निकालने की कोशिश कर रही हैं, जो आपदा के कई घंटों बाद भी फंसे हुए हैं.

बिजली और मोबाइल नेटवर्क ठप

भूकंप आने के बाद कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और मोबाइल नेटवर्क भी बंद हो गया. इससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है, खासकर उन परिवारों की जो अपने सगे-
संबंधियों और रिश्तेदारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं.

1700 किलोमीटर दूर तक महसूस हुए झटके

भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि इसके झटके लगभग 1700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेजन इलाके तक महसूस किए गए. ब्राजील के कई शहरों में भी इमारतों को खाली करा लिया गया है. कोलंबिया के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटकों को महसूस किया गया है.

सुनामी आने का अलर्ट हुआ जारी

अमेरिका के प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया. वहीं डोमिनिकन गणराज्य ने भी चेतावनी जारी की, हालांकि प्यूर्टो रिको के लिए जारी अलर्ट बाद में वापस ले लिया गया.

प्रशासन ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

वेनेजुएला की प्रशासन ने नागरिकों से घबराने की बजाय सावधानी बरतने और राहत-बचाव दलों का सहयोग करने की अपील की है. अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है. वेनेजुएला में एक सदी बाद आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है.

The post वेनेजुएला में तबाही का डबल झटका: एक मिनट में आए दो बड़े भूकंप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top