Hot News

वेनेजुएला में भूकंपों का कहर, 920 लोगों की मौत के बाद फिर कांपी धरती; बचाव अभियान जारी

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला अभी दो भीषण भूकंपों से हुई तबाही से उबर भी नहीं पाया था कि शुक्रवार दोपहर देश के उत्तरी तट के पास एक बार फिर धरती हिल गई. नए भूकंप का झटका राजधानी कराकस और मराकाय समेत कई इलाकों में महसूस किया गया. अंतरराष्ट्रीय भूकंप निगरानी एजेंसी ईएमएससी (EMSC) के अनुसार, इस नए भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है. हालांकि, इससे किसी बड़े नुकसान की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है.

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, वेनेजुएला में शुक्रवार को एक और भूकंप दर्ज किया गया. इस भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई, जिसका केंद्र एल लिमोन से 54 किलोमीटर उत्तर में स्थित था. USGS के मुताबिक, यह भूकंप 26 जून 2026 को रात 10 बजकर 16 मिनट (UTC) पर आया. इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई, जबकि भूकंप का स्थान 10.800°N अक्षांश और 67.599°W देशांतर पर बताया गया है. यह भूकंप 24 तारीख को आए विनाशाकारी डबलेट भूकंप के आफ्टरशॉक के रूप में देखा जा रहा है.  

दो बड़े भूकंपों में अब तक 920 लोगों की मौत

बुधवार को वेनेजुएला में लगातार कुछ ही सेकंड के अंतराल पर दो शक्तिशाली भूकंप आए थे. इनकी तीव्रता क्रमशः 7.2 और 7.5 मापी गई थी. इन दोनों भूकंपों को वेनेजुएला में एक सदी से ज्यादा समय में आए सबसे शक्तिशाली झटकों में शामिल किया जा रहा है.

भूकंप के कारण सबसे ज्यादा तबाही ला ग्वाइरा, कराकस और देश के उत्तरी तटीय राज्यों में हुई. कई इमारतें पूरी तरह ढह गईं और जरूरी बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा. वेनेजुएला में इन भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 920 हो गई है. वहीं, अधिकारियों के अनुसार, करीब 3360 लोग घायल हुए हैं. वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिग्ज ने शुक्रवार को नए आंकड़ों की जानकारी दी.

मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

अधिकारियों ने यह भी बताया कि करीब 50 हजार लोग अभी भी लापता हैं. इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. भूकंप के बाद बचाव दल लगातार ढही हुई इमारतों के मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं. राहतकर्मी जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए दिन-रात अभियान चला रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- इजरायल-लेबनान के बीच शांति की नई पहल, अमेरिका ने करवाई डील, तो भड़के हिज्बुल्लाह ने कहा- गृहयुद्ध की ओर…

कई देशों से पहुंच रही अंतरराष्ट्रीय मदद

वेनेजुएला की इस बड़ी प्राकृतिक आपदा के बाद कई देशों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. अमेरिका, हिंदुस्तान, मैक्सिको, स्पेन, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और कोलंबिया से राहत सामग्री और विशेषज्ञ टीमें पहुंचनी शुरू हो गई हैं. मदद में मेडिकल टीम, खोज और बचाव दल, विशेष प्रशिक्षित खोजी कुत्ते, आपातकालीन राहत सामग्री और अस्थायी अस्पताल शामिल हैं. हिंदुस्तान ने दो C-130 विमानों के साथ करीब 35 टन राहत सामग्री भेजी है. इसे लेकर हिंदुस्तानीय सेना के 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल 41 सदस्यीय हिंदुस्तानीय जवान रवाना हुए हैं. इनमें 9 डॉक्टर्स भी शामिल हैं. साथ ही मेडिकल सुविधा से लैस 2 BHISHMA पोर्टेबल हॉस्पिटल भी शामिल है. 

The post वेनेजुएला में भूकंपों का कहर, 920 लोगों की मौत के बाद फिर कांपी धरती; बचाव अभियान जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top