Hot News

शनिवार की सुबह ये 3 काम करने से दूर हो सकती हैं परेशानियां, रुके हुए कामों में भी आती है तेजी

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी काम को करने से पहले या फिर करने के दौरान आप इसमें बताये गए नियमों का पालन सही से करते हैं, तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, जब आप इन नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं. तो आपकी जिंदगी में कई तरह की परेशानियां भी आ सकती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में शनिवार के दिन को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. इस दिन को हमेशा से न्याय के देवता शनि देव से जोड़कर देखा जाता रहा है, जिस वजह से आप अगर दिन कुछ आसान और काम के उपायों का पालन करते हैं तो जीवन की कई तरह की परेशानियां खत्म हो सकती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको शनिवार की सुबह जरूर करना चाहिए. जब आप इन उपायों को अपनाएंगे तो आपके काम अटकने बंद हो जाएंगे और साथ ही जीवन स्ट्रेस भी खत्म होगा.

घर के मुख्य द्वार की सफाई करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार शनिवार की सुबह आपको सबसे पहले घर के मुख्य दरवाजे की अच्छे से सफाई करनी चाहिए. यह इसलिए जरूरी होता है क्योंकि हमरे घर में एनर्जी यहीं से प्रवेश करती है. अगर आप इस जगह को गंदा रखेंगे, यहां पर धूल होगा या फिर चीजें बिखरी हुई होंगी, तो पूरे घर में निगेटिविटी बढ़ जाएगी. सुबह उठते ही मुख्य दरवाजे पर पानी छिड़कें, एक साफ कपड़े से पोछें और अगर पॉसिबल हो तो हल्दी या कुमकुम से शुभ चिन्ह भी बना लें. जब आप ऐसा करते हैं तो घर का माहौल पॉजिटिव बनता है और साथ ही रुके हुए सारे काम पूरे होने लग जाते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ का खास महत्व होता है. सुबह नहा लेने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाना कापके लिए काफी शुभ साबित हो सकता है. जब आप इस उपाय को करते हैं तो शनि दोष शांत होता है और जीवन की रुकावटों को कम करने में मदद भी मिलती है. जिस समय आप दीपक जला रहे हों उस समय अपने मन में सिर्फ अच्छी चीजों को रखें और साथ ही परेशानी से छुटकारा पाने की कामना भी करें. अगर आपके घर के आसपास पीपल का पेड़ नहीं है तो आप इस दीपक को घर के मंदिर में भी जला सकते हैं.

घर के कोनों से बेकार चीजें हटाएं

हमारे वास्तु शास्त्र में घर के कोनों को भी काफी ज्यादा मह्त्वपूर्ण बताया गया है. अगर आपके घर के कोनों में पुराने टूटे हुए सामान, कबाड़ या फिर बेकार की चीजें पड़ी हुई हैं, तो आपको इन्हें जल्दी से जल्दी यहां से हटा देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो निगेटिव एनर्जी घर से बाहर चली जाती है. शनिवार की सुबह थोड़ा सा समय निकालकर घर के कोनों की अच्छे से सफाई जरूर कर लें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका घर काफी हल्का महसूस होने लग जाएगा.

यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा करते समय की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, दरिद्रता से बचने के लिए जान लें सही तरीका

The post शनिवार की सुबह ये 3 काम करने से दूर हो सकती हैं परेशानियां, रुके हुए कामों में भी आती है तेजी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top