Hot News

श्रीलंका के खिलाफ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, WTC में 3000 रन बनाने वाले बनेंगे पहले भारतीय

Shubman Gill Record: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हिंदुस्तानीय कप्तान शुभमन गिल की नजर सिर्फ टीम को जीत दिलाने पर नहीं होगी. गिल के पास इस सीरीज में बल्ले से इतिहास रचने का भी शानदार मौका है. वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

157 रन बनाते ही WTC में पूरा करेंगे 3000 रन

गिल अगर श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में 157 रन बना लेते हैं, तो वह WTC इतिहास में 3,000 रन पूरे करने वाले पहले हिंदुस्तानीय बल्लेबाज बन जाएंगे. गिल ने अब तक WTC में 40 मैचों की 73 पारियों में 2,843 रन बनाए हैं. उन्हें 3,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 157 रन की जरूरत है. हिंदुस्तानीय बल्लेबाजों में WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गिल फिलहाल पहले स्थान पर हैं.

उनके बाद ऋषभ पंत के 2,780 और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के 2,716 रन हैं. वो तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. विराट कोहली 2,617 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं. WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जो रूट के नाम है. रूट ने अब तक 77 मैचों में 6,651 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs SL Live Streaming: फ्री में कैसे देखें हिंदुस्तान-श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच?

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हिंदुस्तानीय

खिलाड़ी मैच पारी रन
शुभमन गिल 40 73 2,843
ऋषभ पंत 40 71 2,780
रोहित शर्मा 40 69 2,716
विराट कोहली 46 79 2,617
रवींद्र जडेजा 48 73 2,610
यशस्वी जायसवाल 28 53 2,511
केएल राहुल 33 62 2,148

कप्तान के तौर पर भी बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

शुभमन गिल के पास सिर्फ 3,000 WTC रन पूरे करने का ही मौका नहीं है. वह मौजूदा WTC चक्र में बतौर हिंदुस्तानीय कप्तान 1,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन सकते हैं. गिल ने 2025-27 WTC चक्र में हिंदुस्तान की कप्तानी करते हुए आठ मैचों में अब तक 950 रन बनाए हैं. यानी वह इस खास उपलब्धि से सिर्फ 50 रन दूर हैं.

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त को 7:29 में धोनी ने लिया था संन्यास, 6 साल बाद भी कायम है ‘कैप्टन कूल’ का ये रिकॉर्ड

WTC के एक चक्र में हिंदुस्तानीय कप्तानों के सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ी मैच रन सर्वोच्च स्कोर 100/50 चक्र
शुभमन गिल 8 950 269 5/1 2025-27
विराट कोहली 15 934 254* 2/5 2019-21
रोहित शर्मा 17 864 131 3/4 2023-25
विराट कोहली 7 415 79 0/3 2021-23
रोहित शर्मा 7 390 120 1/0 2021-23

अब तक तीन हिंदुस्तानीय बल्लेबाज एक WTC चक्र में 1,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. इनमें अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं. अगर गिल श्रीलंका सीरीज में 50 रन बना लेते हैं, तो वह इस सूची में शामिल होने वाले चौथे हिंदुस्तानीय बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें: कुलदीप यादव के समर्थन में उतरे मुरली कार्तिक, रोहित-द्रविड़ के दौर को लेकर कही ये बात

WTC के एक चक्र में हिंदुस्तानीय खिलाड़ियों के सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ी मैच रन सर्वोच्च स्कोर 100/50 चक्र
यशस्वी जायसवाल 19 1,798 214* 4/10 2023-25
अजिंक्य रहाणे 18 1,159 115 3/6 2019-21
रोहित शर्मा 12 1,094 212 4/2 2019-21
शुभमन गिल 16 972 119* 3/3 2023-25
शुभमन गिल 8 950 269 5/1 2025-27

WTC के एक चक्र में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी जो रूट के नाम है. उन्होंने 2019-21 WTC चक्र में इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए 20 मैचों में 1,660 रन बनाए थे. अब तक सिर्फ चार कप्तान जो रूट, बाबर आजम, दिमुथ करुणारत्ने और बेन स्टोक्स एक WTC चक्र में कप्तान के तौर पर 1,000 से ज्यादा रन बना पाए हैं. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में गिल के पास इस खास क्लब में शामिल होने का मौका है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, ढाई साल बाद हुई डिकवेला की वापसी

The post श्रीलंका के खिलाफ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, WTC में 3000 रन बनाने वाले बनेंगे पहले हिंदुस्तानीय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top