मशहूर यूट्यूबर और इंटरनेशनल कॉमेडियन लिली सिंह हाल ही में लॉस एंजिल्स में आयोजित श्रेया घोषाल के लाइव कंसर्ट ‘द अनस्टॉपेबल’ में पहुंचीं. वहां श्रेया घोषाल की जादुई आवाज और सादगी देखकर लिली सिंह पूरी तरह दीवानी हो गईं और उनका फैनगर्ल मोमेंट देखने लायक था.
कंसर्ट के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें लिली सिंह श्रेया घोषाल के आगे हाथ जोड़े खड़ी नजर आ रही हैं.
स्टेज से श्रेया ने लिया नाम, फिर गाया ‘लग जा गले’
कंसर्ट के दौरान जब श्रेया घोषाल को पता चला कि लिली सिंह भी ऑडियंस में मौजूद हैं, तो उन्होंने तुरंत स्टेज से उनका स्वागत किया. श्रेया ने माइक पर कहा कि लिली का आना उनके लिए सौभाग्य की बात है. इसके बाद श्रेया ने सदाबहार गाना ‘लग जा गले’ गाना शुरू किया और लिली सिंह टकटकी लगाए उन्हें देखती ही रह गईं. पूरे स्टेडियम में जब हजारों लोग एक साथ श्रेया के साथ ‘ओम शांति ओम’ गा रहे थे, तो लिली सिंह खुशी से झूम उठीं.
3 घंटे तक लगातार गाया, लगा जैसे कोई इंसान नहीं परी गा रही हो
श्रेया घोषाल की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए लिली सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह उनके जीवन का सबसे जादुई पल था. लिली ने कहा कि इस स्त्री ने लगातार तीन घंटे तक बिना रुके गाया और हर एक सुर इतना परफेक्ट था जैसे कोई इंसान नहीं बल्कि सीधे स्वर्ग से कोई परी गा रही हो.
लिली ने आगे बताया कि जब श्रेया ने कहा कि वह लिली के यूट्यूब रीलॉन्च के लिए काफी एक्साइटेड हैं, तो खुशी के मारे उनका दिल ही बैठ गया.
इसी दिन के लिए हम रात-दिन मेहनत करते हैं
अपनी बचपन की यादों को साझा करते हुए लिली सिंह ने कहा कि हिंदी सिनेमा और गानों का उनकी परवरिश में बहुत बड़ा हाथ रहा है.
उन्होंने लिखा कि हम अपनी जिंदगी में दिन-रात कड़ी मेहनत और भागदौड़ इसीलिए करते हैं ताकि बचपन का वो छोटा सा सपना ऐसे जादुई पलों में पूरा हो सके. श्रेया घोषाल से मिला यह प्यार और सम्मान वह जिंदगी भर कभी नहीं भूलेंगी
ये भी पढ़ें: प्यार, जुदाई और बेहिसाब दर्द, चांदनी सिंह की याद में तड़पे पवन सिंह, ‘दिल के दरदिया’ सॉन्ग ने काटा गदर
ये भी पढ़ें: 10 लाख से शुरुआत और फिर 300 करोड़ की भयंकर तबाही, ‘हनुमान अंश’ के तूफान में उड़े बॉलीवुड के कई नामचीन धुरंधर
The post श्रेया घोषाल के सामने हाथ जोड़कर खड़ी रहीं इंटरनेशनल स्टार Lilly Singh, बैकस्टेज का ये नजारा देख इंटरनेट पर मचा बवाल appeared first on Naya Vichar.

