Hot News

October 2026 Hindu Festivals List: नवरात्र से लेकर करवा चौथ, जानिए अक्टूबर के किस दिन कौन सा त्योहार

October 2026 Hindu Festivals List: अक्टूबर का महीना आते ही देशभर में त्योहारों की रौनक बढ़ने लगती है. इस बार अक्टूबर 2026 में पितृ पक्ष से लेकर शारदीय नवरात्र, दशहरा, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ तक कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ेंगे. महीने की शुरुआत पितृ पक्ष के अंतिम दिनों से होगी और इसके बाद दुर्गा पूजा, नवरात्र के साथ त्योहारों का सिलसिला तेज हो जाएगा. 

2 अक्टूबर से शुरू होगी धार्मिक गतिविधियों की रफ्तार

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ रोहिणी व्रत और सप्तमी श्राद्ध मनाया जाएगा. इसके अगले दिन यानी 3 अक्टूबर को जीवित्पुत्रिका यानी जितिया व्रत होगा. इसी दिन महालक्ष्मी व्रत पूर्ण और अष्टमी श्राद्ध भी रहेगा. 

पितृ पक्ष के बाद शुरू होगा नवरात्र पर्व

6 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी और 8 अक्टूबर को प्रदोष व्रत व मासिक शिवरात्रि होगी. 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ पितृ पक्ष समाप्त होगा. इसके अगले दिन 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होगा और घटस्थापना की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा की मूर्ति में सबसे आखिर में क्यों बनाई जाती हैं मां की आंखें?

नवरात्र में दुर्गा पूजा की बढ़ेगी रौनक

16 अक्टूबर को सरस्वती आवाहन और स्कंद षष्ठी मनाई जाएगी. 17 अक्टूबर को तुला संक्रांति होगी. इसके बाद 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी और महानवमी का पर्व मनाया जाएगा. 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा होगा और इसी दिन दुर्गा विसर्जन भी किया जाएगा. 

अक्टूबर के आखिरी दिनों में भी रहेंगे कई पर्व

22 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी मनाई जाएगी. 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा और कोजागर पूजा होगी. 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और आश्विन पूर्णिमा का पर्व रहेगा. महीने के अंत में 29 अक्टूबर को सुहागिन स्त्रीओं का प्रमुख पर्व करवा चौथ मनाया जाएगा. 

अक्तूबर 2026 के व्रत त्योहार

अक्टूबर 2026 का त्योहार कैलेंडर

इस महीने में धार्मिक आस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण अवसर एक साथ आने वाले हैं. ऐसे में व्रत, पूजा और त्योहारों की तैयारी करने वालों के लिए अक्टूबर का यह कैलेंडर काफी उपयोगी रहेगा. 

The post October 2026 Hindu Festivals List: नवरात्र से लेकर करवा चौथ, जानिए अक्टूबर के किस दिन कौन सा त्योहार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top