Hot News

सम्राट चौधरी को दादी का इमोशनल लेटर, ‘मेरे पोते को बिना गलती गिरफ्तार किया गया’, लगाई गुहार- छात्रों को जेल नहीं भेजे

Patna Student Arrest: ‘मैं रामसखी देवी, पटना की एक साधारण गरीब दादी हूं. उम्र ढल चुकी है, शरीर में ताकत नहीं बची, फिर भी आज थाने के चक्कर काट रही हूं. मेरे पोते को, जो सिर्फ 12वीं कक्षा में पढ़ता है, पुलिस ने बिना किसी अपराध के गिरफ्तार कर लिया है.’ यह बातें एक छात्र की दादी ने सीएम सम्राट चौधरी से कही है.

258 छात्रों को किया गया गिरफ्तार

पटना में नीट पेपर लीक के दौरान प्रदर्शन कर रहे लगभग 258 छात्रों को गिरफ्तार किया गया है. गौर करने वाली बात यह है कि यह कार्रवाई उस समय की गई है जब केंद्र प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई नहीं करने का ऐलान किया है. इसके बावजूद बिहार में बड़ी संख्या में छात्रों को जेल भेजा गया. इसे लेकर 12वीं क्लास के एक छात्र की दादी ने सीएम सम्राट चौधरी को लेटर लिखकर गुहार लगाई है.

लेटर में क्या-क्या लिखा?

12वीं के छात्र की दादी रामसखी देवी ने अपने लेटर में लिखा, बच्चा खाना लेने दुकान पर गया था. लेकिन अचानक वहां भगदड़ मच गई. इस दौरान लोग डरकर भागने लगे. मेरा पोता भी घबरा गया. उसी बीच पुलिस वाले जबरन दुकान में घुस आए और जो भी सामने दिखा, उसे पकड़ने लगे. मेरे पोते ना कोई प्रदर्शन किया, न कोई नारा लगाया और न ही कोई पत्थर फेंका. वो तो सिर्फ अपना खाना लेने गया था. लेकिन पुलिस ने उसे धक्के मारकर, मार-पीटकर गिरफ्तार कर लिया. थाने में बैठे अधिकारी उसे छोड़ने का नाम नहीं ले रहे.

सम्राट चौधरी से की ये अपील

आगे अपने लेटर में उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी से छात्रों को छोड़ देने की अपील की. लेटर में लिखा- सम्राट चौधरी जी, आप खुद एक संवेदनशील नेता हैं. क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि जब कोई दादी अपने पोते के लिए थाने के चक्कर काटे और रात को नींद न आए, तो उस परिवार की क्या हालत होती है? मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं. कृपया कर तुरंत ही इस मामले में हस्तक्षेप करें. मेरे पोते को निर्दोष साबित कर छोड़ दिया जाए. निर्दोष बच्चों को अपराधियों की तरह न पकड़ा जाए. मैं और मेरा पूरा परिवार आपकी इस मदद का हमेशा आभारी रहेगा.

रविवार आधी रात हुई कार्रवाई

इस मामले में रविवार रात को पटना पुलिस ने कार्रवाई की. छज्जू बाग स्थित जजेज आवास छात्रों को लाया गया था. यहां सुनवाई के बाद 87 छात्रों को बेऊर जेल भेजा गया. जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 24 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 285 नामजद और करीब 6 हजार अज्ञात आरोपित हैं.

Also Read: पटना में गिरफ्तार छात्रों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज, रात में जज के सामने पेशी फिर जेल, जानिए क्या-क्या हुआ

The post सम्राट चौधरी को दादी का इमोशनल लेटर, ‘मेरे पोते को बिना गलती गिरफ्तार किया गया’, लगाई गुहार- छात्रों को जेल नहीं भेजे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top