Hot News

सालों बाद Kalank के फ्लॉप होने पर छलका माधुरी दीक्षित का दर्द, बोलीं- हमने पूरी मेहनत की थी

Madhuri Dixit on Kalank Movie: वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे बड़े सितारों से सजी फिल्म ‘कलंक’ रिलीज से पहले काफी चर्चा में रही थी. बड़े बजट में बनी इस फिल्म के भव्य सेट्स, शानदार गानों और दमदार स्टारकास्ट ने दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी थी. हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. अब फिल्म की रिलीज के कई साल बाद माधुरी दीक्षित ने इसकी असफलता पर खुलकर बात की है और अपनी प्रतिक्रिया दी है.

‘फिल्म का हिट या फ्लॉप होना हमारे हाथ में नहीं’

SCREEN को दिए एक इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने कहा कि एक कलाकार और पूरी टीम किसी भी फिल्म के लिए अपना बेस्ट देती है, लेकिन उसका हिट या फ्लॉप होना हमेशा उनके कंट्रोल में नहीं होता. उनके मुताबिक, कई बार फिल्म के न चलने के पीछे ऐसी वजहें होती हैं, जिन पर कलाकारों का कोई बस नहीं होता.

वरुण धवन को लगा था बड़ा झटका

माधुरी दीक्षित से पहले वरुण धवन भी ‘कलंक’ की असफलता पर खुलकर बात कर चुके हैं. एक्टर ने बताया था कि फिल्म के फ्लॉप होने से उन्हें काफी झटका लगा था.उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने फिल्म पर बहुत मेहनत की थी, इसलिए जब यह नहीं चली तो उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर गलती कहां हुई.

डेविड धवन ने भी किया था जिक्र

वरुण धवन के पिता और मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने भी फिल्म के प्रदर्शन को लेकर अपनी निराशा जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि ‘कलंक’ एक बहुत बड़ी फिल्म थी और इसकी असफलता ने सभी को हैरान कर दिया था. डेविड ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया था कि उन्होंने संजय दत्त से पूछा था कि क्या उन्होंने यह फिल्म सिर्फ माधुरी दीक्षित की वजह से की थी.

पहले श्रीदेवी निभाने वाली थीं यह किरदार

फिल्म में बहार बेगम का किरदार पहले दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी निभाने वाली थीं. हालांकि, साल 2018 में उनके निधन के बाद यह भूमिका माधुरी दीक्षित को दी गई. फिल्म में माधुरी के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था.

यह भी पढ़ें: ‘मुन्ना भैया’ दिव्येंदु ने खोला Dhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता का राज, बोले- सिर्फ हीरो नहीं, हर किरदार था जरूरी

The post सालों बाद Kalank के फ्लॉप होने पर छलका माधुरी दीक्षित का दर्द, बोलीं- हमने पूरी मेहनत की थी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top