Hot News

सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले क्या देखते हैं आप? इसी में छिपा है पूरे दिन के अच्छे या बुरे होने का राज

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सुबह के समय को दिन का सबसे जरूरी समय बताया गया है. ऐसी मान्यताएं हैं कि हमारे दिन की शुरुआत जैसी होती है, हमारा पूरा दिन भी बिल्कुल वैसा ही बीतता है. अगर सुबह आंखें खुलते ही हमारे सामने अच्छी और पॉजिटिव चीजें रहेंगी, तो हमारा मूड एकदम फ्रेश और बढ़िया रहेगा. इसके अलावा जब दिन की शुरुआत बेहतर होती है, तो हमें पूरे दिन कामों को करने में मन लगता है और साथ ही शरीर भी ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करता है. वहीं, अगर सुबह उठते ही हम गलत चीजें देख लें, तो पूरे दिन टेंशन, गुस्सा और छोटी-छोटी बातों पर भी चिड़चिड़ापन बना रहता है. अगर आप अपने दिन की शुरुआत को ज्यादा पॉजिटिव और पूरे दिन को ज्यादा बेहतर बनाकर रखना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम का होने वाला है. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र मिलता है, जिन्हें सुबह उठते ही सबसे पहले देखना हमारे लिए बहुत ही ज्यादा लकी माना जाता है. तो चलिए इस आर्टिकल में उन 5 चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिन्हें सुबह के समय देखने मात्र से आपका पूरा दिन बेहतर गुजरने लगता है.

lucky things to see in the morning

सुबह उठकर अपनी हथेलियों को देखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह जब आपकी आंखें खुलें, तो सबसे पहले किसी और चीज या फिर मोबाइल को देखने से पहले अपने दोनों ही हाथों को आपस में जोड़कर अपनी हथेलियों को देखें. पुरानी मान्यताओं के अनुसार, हमारे हाथों के आगे वाले हिस्से में माता लक्ष्मी, बीच वाले हिस्से में मां सरस्वती और निचले हिस्से में भगवान विष्णु का वास होता है. सुबह-सुबह अपने हाथों को देखकर चेहरे पर फेरने से इन तीनों देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है. इससे आपके अंदर एक अच्छी एनर्जी आती है और आपके काम में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं.

ये भी पढ़ें: सुबह किचन में सबसे पहले किस चीज की सफाई करनी चाहिए? गैस, स्लैब या फिर सिंक में कौन आता है पहले? यहां जानें सही क्रम

भगवान की मुस्कुराती हुई फोटो या मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब आप सुबह अपने बिस्तर से उठें, तो आपकी नजरें सबसे पहले भगवान की एक शांत और मुस्कुराती हुई तस्वीर पर पड़नी चाहिए. ऐसा हो सके, इसके लिए आप अपने कमरे के सामने वाली दीवार पर या मंदिर को इस तरह से सेट कर सकते हैं कि सुबह उठते ही भगवान आपको अपनी आंखों के सामने दिखें. जब आप सुबह के समय भगवान का चेहरा देखते हैं, तो आपके मन को शांति मिलती है और साथ ही दिमाग से हर तरह के बुरे विचार खत्म हो जाते हैं. सिर्फ इस बात का ख्याल रखें कि सुबह के समय भगवान की गुस्सा होने वाली या फिर युद्ध वाली तस्वीरें देखने से बचना चाहिए.

माता-पिता या बड़ों का चेहरा देखना और पैर छूना

हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग हमारे लिए साक्षात भगवान की तरह ही होते हैं. ऐसे में अगर आप सुबह उठकर अपने माता-पिता या फिर दादा-दादी का चेहरा देखते हैं और उनके पैरों को छूकर आशीर्वाद लेते हैं, तो इससे बड़ा कोई वास्तु का उपाय हो ही नहीं सकता है. बड़ों के दिलों से निकली दुआओं में इतनी ताकत होती है कि वह आपके बिगड़ते हुए कामों को भी बना देती है. जब आप सुबह उठकर बड़े-बुजुर्गों का चेहरा देखते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं, तो घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है, परिवार में प्यार बढ़ता है और इसके साथ ही आपका पूरा दिन भी बहुत ही अच्छा बीतता है.

ये भी पढ़ें: मोरपंख की असली ताकत जानकर रह जाएंगे हैरान, किस्मत और जिंदगी बदलनी है तो इसे घर की इन जगहों पर जरूर रखें

हरे-भरे पेड़-पौधे और हरियाली देखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठकर अपने घर की बालकनी, छत या फिर खिड़की से हरे-भरे पौधों या फिर फूलों को देखना बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है. हरा रंग शांति और तरक्की का प्रतीक होता है और ऐसे में जब आप सुबह के फ्रेश ऑक्सीजन में पेड़-पौधों को देखते हैं, तो आपकी आंखों को आराम मिलता है और साथ ही आपको काम और पढ़ाई करने में भी मन लगता है. इसके अलावा यह आपके स्ट्रेस को कम करने में भी मदद करता है. अगर आपके घर में पेड़-पौधे हैं, तो सुबह उठकर उन्हें कुछ देर निहारना आपके पूरे दिन को खुशनुमा बना सकता है.

पक्षियों की आवाज सुनना और पानी से भरा हुआ बर्तन देखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप सुबह के समय पक्षियों को देखते हैं या फिर उनकी चहचहाहट सुनते हैं, तो इसे भी एक बहुत ही शुभ संकेत माना गया है. इसके अलावा अगर आप सुबह सोकर उठते ही पानी से भरा हुआ कोई बर्तन देखते हैं, तो इसे जीवन में जल्द मिलने वाली कामयाबी की निशानी माना जाता है. वास्तु के अनुसार, भरा हुआ पानी यह दिखाता है कि आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा. इसके अलावा इससे घर में कभी भी बरकत की कमी नहीं होती और पॉजिटीविटी भी बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 10 रुपये की फिटकरी बदल सकती है आपकी किस्मत और जिंदगी, घर के मुख्य दरवाजे पर टांगते ही दिख सकते हैं ये चमत्कारी फायदे

The post सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले क्या देखते हैं आप? इसी में छिपा है पूरे दिन के अच्छे या बुरे होने का राज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top