Hot News

सैलानियों से पटे रहे पर्यटन स्थल

सिमडेगा. जिले के ग्रामीण इलाकों में नववर्ष का जश्न उमंग व उल्लास से मनाया गया. विभिन्न पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ लगी रही. लोगों ने धूम-धड़ाके से नववर्ष का स्वागत किया. लोग पूरी तैयारी के साथ पर्यटन स्थलों पर पहुंचे थे. जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोग सुबह से ही पहुंचने लगे थे. अपने परिवार व दोस्तों के संग लोगों ने पिकनिक का आनंद उठाया. बोलबा दनदगद्दी, बुद्धाधार, शंख नदी, कोयल नदी, राजाडेरा, सातकोठा, कोलेबिरा डैम, भंवर पहाड़, पाकरटांड़ बसतपुर, कोबांग डैम, घुमरी आदि पर्यटन स्थलों पर पिकनिक मनाने वालों की भीड़ देखी गयी. पिकनिक मनाने के साथ लोग डीजे की धुन पर थिरकते नजर आये. सभी ने मिल कर मनोरम वादियों के बीच लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया. भीड़ को देखते हुए पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. विभिन्न पर्यटन स्थलों पर स्त्री व पुरुष पुलिस बल तैनात किये गये थे.

सातकोठा में लगा मेला, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

जलडेगा. जलडेगा प्रखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पिकनिक मनाने वालों का जमावड़ा लगा रहा. विशेष रूप से सातकोठा पर लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. सुबह से ही लोगों को सातकोठा जाते हुए देखा गया. लोगों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया. लोग पटाखे फोड़ते हुए व गीत-संगीत पर नृत्य करते हुए नजर आये. सातकोठा में मेला का आयोजन किया गया. स्थानीय लोगों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस जवान मेला स्थल पर जगह-जगह तैनात दिखें. इसके अलावा प्रखंड ओड़गा स्थित देवनदी, चाड़री धाम पहाड़, सिंगार लता, देवधारा नाला समेत कई अन्य स्थानों पर भी लोगों को पिकनिक मनाते देखा गया.

बुदाधार पुल के निकट उमड़ी सैलानियों की भीड़

केरसई. प्रखंड के बुदाधार पुल के निकट सैकड़ों की संख्या में सैलानी पिकनिक मनाने के लोग इकट्ठा हुए. यहां पर मेला का भी आयोजन किया गया. लोगों ने जम कर नववर्ष का जश्न मनाया. नाच-गान करते हुए लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी. नदी के दोनों छोर पर लोग पिकनिक मनाते नजर आये. यहां पर सिमडेगा, केरसई, कुरडेग के अलावा ओड़िशा से भी लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने आये थे.

बानो में धूमधाम से हुआ नववर्ष का स्वागत

बानो. बानो में नववर्ष का स्वागत धूमधाम से किया गया. मौके पर विभिन्न पिकनिक स्पॉट सैलानियों से गुलजार रहे. लोग नाचते-गाते नजर आये. साथ ही एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे थे. प्रखंड के विभिन्न मंदिरों व गिरजाघरों में विशेष पूजा, प्रार्थना, विनती का आयोजन किया गया. लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की. प्रखंड के केतुंगा धाम, पेरवाघाघ, कोयल नदी, बंयसोर डैम, पट्टातिरिल डैम, उकौली डैम, डाडिंगदह समेत अन्य पिकनिक स्थलों में लोग सपरिवार पिकनिक मनाने पहुंचे. लचरागढ़ के संगम स्थल, कनारोआं, कुकुलता जंगल, पंप हाउस, देवनदी भी सैलानियों से गुलजार रहे. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी पिकनिक स्थलों में पुलिस बल की तैनाती की थी.

लोगों ने एक से बढ़ कर एक पकवान का उठाया लुत्फ

ठेठईटांगर. ठेठईटांगर प्रखंड क्षेत्र में नववर्ष को लेकर विभिन्न पिकनिक स्पॉट पर भीड़ लगी रही. प्रखंड के राजाडेरा, घुमरी ,छिंदा नदी के अलावा अन्य पिकनिक स्पॉट पर सुबह से लोग अपने परिजनों के साथ आने लगे थे. दोपहर तक सभी पिकनिक स्पॉट पर भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने एक से बढ़ कर एक पकवान का आनंद उठाया. नववर्ष को लेकर पुलिस सभी पिकनिक स्पॉट पर तैनात दिखी.

पारंपरिक गीतों की धुन पर नाचते दिखे लोग

बोलबा. बोलबा प्रखंड में भी नववर्ष का स्वागत किया गया. प्रखंड के मालसाड़ा पंचायत स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल दनगद्दी व आस्था का केंद्र मां वन दुर्गे मंदिर में नववर्ष के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ उमड़ी. जिले के विभिन्न प्रखंडों के अलावा पड़ोसी राज्य ओड़िशा, छत्तीसगढ़ एवं आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे. नववर्ष की शुरुआत श्रद्धा और भक्ति के साथ करते हुए लोगों ने प्रातःकाल मां वन दुर्गे मंदिर में दर्शन-पूजन कर माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद श्रद्धालु एवं पर्यटक परिवार समेत दनगद्दी पहुंचे. मौके पर डीजे साउंड, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक संगीत की धुनों पर लोग उत्साह के साथ झूमते नाचते नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सैलानियों से पटे रहे पर्यटन स्थल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top